गोंडा

यूपी के हर जिले की कोर्ट में खुलेगा अस्पताल, लोगों के जल्द मिलेगा इलाज

उत्तर प्रदेश शासन ने यूपी के गोंडा जिले सहित कई अन्य जनपद न्यायालयों में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2018, 8:46 AM IST
Hospital open in every district of UP
यूपी के हर जिले की कोर्ट में खुलेगा अस्पताल, लोगों के जल्द मिलेगा इलाज

गोंडा : आप अगर पैरवी के लिए किसी मुकदमे को लेकर कचहरी जाते हैं और जब कचहरी में किसी मुकदमें को लेकर सुनवाई चल रही होती है। यदि उस समय किसी का स्वास्थ्य एकदम खराब होता है तो उसे अब घबराने की और कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि अब उत्तर प्रदेश शासन ने यूपी के गोंडा जिले सहित कई अन्य जनपद न्यायालयों में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है। जिससे किसी भी वादकारियों व अधिवक्ताओं की सेहत खराब होती है स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी होती है। तो उसका वहां पर तुरंत इलाज किया जाएगा।

तबियत बिगड़ने पर तुरंत होगा इलाज

उत्तर प्रदेश की सभी जनपद न्यायालयों में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के लोग अपने मुकदमे को लेकर पैरवी के लिए आते हैं। इसके अलावा गोंडा सहित प्रत्येक जिले में लगभग 3 से 4 हजार लोगों का जनपद न्यायालयों में आना जाना लगा रहता है। इसके बावजूद भी जनपद न्यायालयों में स्वास्थ्य के इलाज के लिए कोई साधन नहीं है। इसलिए पैरवी के लिए किसी मुकदमे को लेकर कचहरी आ रहे लोगों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए यूपी शासन ये अहम फैसला लिया है। जिससे किसी की भी तबियत बिगड़ने पर उसका तुरंत इलाज किया जा सके।

अस्पताल के लिए जमीन की खोजने की तैयारी

पहले चरण में अब तक लखनऊ, ज्योतिबा फुले नगर, गौतमबुद्धनगर, झांसी तथा उन्नाव में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जा चुकी है। इसके साथ ही अब अन्य सभी जिलों से अस्पताल के लिए जमीन की खोजने की तैयारी चल रही है। गोंडा, बहराइच, अंबेडकरनगर, अमेठी सहित सूबे के 17 जिलों से अभी तक शासन को जमीन के बाबत सूचना दे दी जाएगी। इस पर प्रमुख सचिव न्याय ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है, जिसमें अस्पताल के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा गया है। साथ ही संबंधित अफसरों को रिपोर्ट देने के भी सख्त आदेश दिए हैं।

शासन का ये है अच्छा प्रयास

शासन का कहने है कि कचहरी परिसर में स्वास्थ्य केंद्र खुलने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सरकार इन अस्पतालों को बेहतर सुविधा से लैस करने की भी तैयारी कर रही है। यहां पर योग्य डॉक्टर के साथ ही अन्य प्रबंध की लोगों के इलाज के लिए सुविधा की जाएगी। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष केके मिश्र का कहना है कि यह शासन का एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। इसका लाभ वादकारियों के साथ ही अधिवक्ताओं को दिया जाएगा। सभी की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को हल करके दूर किया जाएगा।

Published on: