14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण गर्मी का प्रकोप… इस बीमारी के मरीज ज्यादा पहुंच रहे अस्पताल

डॉक्टरों ने कहा बच्चों को देखभाल की जरूरत, रोजाना पहुंच रहे मरीजों की संख्या 900
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 31 May 2018, 8:00 AM IST

patrika

डॉक्टरों ने कहा बच्चों को देखभाल की जरूरत, रोजाना पहुंच रहे मरीजों की संख्या 900

उज्जैन. जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त, बुखार और गले के इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या तपती गर्मी की वजह से दोगुना हो गई है। जहां अमूमन ४ सौ से ५ सौ मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे थे, वहां अब ८ सौ से ९ सौ तक मरीज पहुंच रहे हैं, जिससे अस्पताल के मेडिसन वार्ड पूरी तरह खचाखच भरे हैं। इनमें सबसे ज्यादा छोटे बच्चे और महिलाएं चपेट में आ रहे हैं। एेसे में डॉक्टरों ने तपती गर्मी में बच्चों व बड़ों को विशेष देखभाल की चेतावनी दी।यह रखें सावधानीशरीर में पानी की कमी न होने दें।तेज धूप में न निकलें, अगर जरूरी हो तो कॉटन का कपड़ा शरीर ढंकने के लिए उपयोग करें।भोजन में तरल पदार्थ, नींबू, फल और हरी सब्जियों का ज्यादा उपयोग करें। बच्चों को बर्फ या आइसक्रीम से दूर रखें, ताकि उन्हें गले का इन्फेक्शन न हो।
अस्पताल में नहीं मिल रहा शुद्ध पानी
इधर अस्पताल में भर्ती मरीजों ने शुद्ध पानी का अभाव बताया। मरीजों के परिजनों के अनुसार ठंडे और शुद्ध पेयजल के लिए परिजनों को बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। जो आरओ अस्पताल के वार्ड में लगे हैं उनमें से अधिकतर खराब है जो मटमैला पानी उगल रहे हैं।
एक सप्ताह में दोगुने हुए मरीज
& पिछले एक सप्ताह में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। अस्पताल में रोजाना लगभग ४ सौ मरीज पहुंच रहे थे परंतु पिछले एक सप्ताह से ८ से ९ सौ मरीज तक पहुंच रहे हैं।
डॉ. जितेन्द्र शर्मा,
एमडी, जिला अस्पताल
यह बोले लोग
& अस्पताल में कहीं भी शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं है। मरीज के लिए भी बाहर से पानी लाना पड़ रहा है, जो आरओ लगे हैं उनके आसपास गंदगी है।
मो. हुसैन, केडी गेट
& अस्पताल में सबसे ज्यादा परेशानी पानी की है, मरीजों को शुद्ध पानी नही मिल रहा। जो पानी यहां की टंकियों व आरओ से ले रहे हैं वह पीने लायक नहीं है।
लोकेश शेर, ढांचा भवन