गोंडा

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल का बड़ा बयान, बोले– जिसने 45 ट्रिलियन डॉलर लूटा, उसी को भारत ने पीछे छोड़ा

राष्ट्रकथा में पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत ने इंग्लैंड को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े बयान दिया।

2 min read
Jan 04, 2026
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले के नंदनी नगर में चल रही आठ दिव्नीय राष्ट्रकथा के चौथे दिन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे। उन्होंने कथावाचक सद्गुरु रितेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर कई बड़े बयान दिया।

गोंडा जिले के नंदनी नगर में आयोजित राष्ट्रकथा में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने करीब 20 मिनट तक मंच पर बैठकर कथा का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को देश, संस्कृति और कर्तव्य के प्रति जागरूक करते हैं। कथा सुनने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राष्ट्रकथा युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाएगी। विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी।

ये भी पढ़ें

महिला IAS अधिकारी के मकान में देह व्यापार का खुलासा, 4 युवतियों के साथ 5 युवक गिरफ्तार

पूरे देश में बीते कुछ वर्षों से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण

मनोज सिन्हा ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह उनके घनिष्ठ सहयोगी और मित्र हैं। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह की आध्यात्म में रुचि पुरानी है। और उनके द्वारा कराया जा रहा यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायी साबित होगा। उपराज्यपाल ने कहा कि पूरे देश में बीते कुछ वर्षों से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का दौर चल रहा है। जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है।

गुलामी के कारण भारत की संपन्नता को नुकसान

अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि लंबे समय तक गुलामी के कारण भारत की संपन्नता को नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि एक समय भारत दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में शामिल था। लेकिन आजादी के बाद GDP में उसका योगदान काफी कम हो गया। हालांकि, पिछले 10–11 वर्षों में देश की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है।

भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका

मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। और आने वाले समय में यह और आगे बढ़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि देश की युवा शक्ति के संकल्प से भारत फिर से एक विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए बृज भूषण शरण सिंह को शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण शरण सिंह और भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह भी मौजूद रहे।

Published on:
04 Jan 2026 10:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर