गोंडा

हाईकोर्ट अधिवक्ता की हत्या के मामले वकीलों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन से की ये मांग… 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

यूपी के गोंडा जिले में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की दिनदहाड़े हुई हत्या के विरोध में वकीलों ने कचहरी से एसपी ऑफिस तक जोरदार प्रदर्शन अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन दिया।

less than 1 minute read
Feb 23, 2026
एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता फोटो सोर्स पत्रिका

गोण्डा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में भूमि विवाद में अधिवक्ता सुभाष चंद्र की हत्या के विरोध में सोमवार को वकीलों ने कचहरी से एसपी कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की, जबकि पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

गोण्डा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में जमीनी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में अधिवक्ता सुभाष चंद्र की हत्या के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकीलों ने कचहरी परिसर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मार्च निकाला। वकीलों ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें

हाईकोर्ट अधिवक्ता हत्याकांड का लाइव वीडियो आया सामने जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष.. खून के रिश्ते हुए तार तार

वकीलों ने प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन सौंपा

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने मांग की कि सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार नामजद आरोपियों में से तीन को किया गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि रविवार को दो सगे भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुए संघर्ष में अधिवक्ता सुभाष चंद्र की मौत हो गई थी। जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में नामजद चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक अधिवक्ता का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
23 Feb 2026 02:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर