गोंडा

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेर बदल, 19 सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, देखें लिस्ट किसे कहां मिली तैनाती

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेर बदल किया है। इस बार की चली तबादला एक्सप्रेस में 19 सब इंस्पेक्टर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर तैनाती दी गई है।

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर एसपी ने फेर बदल किया है। इनमें पांच चौकी प्रभारी को एक चौकी से दूसरे चौकी की कमान सौंपी गई है। वही 14 सब इंस्पेक्टर को एक थाने से दूसरे थाने पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की इस बार की चली तबादला एक्सप्रेस में कटरा थाने पर तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव को धानेपुर भेजा गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक गजेंद्र पांडे को धानेपुर से कटरा बाजार, प्रशांत गुप्ता को छपिया से कोतवाली नगर की चौकी पांडे बाजार का प्रभारी बनाया गया है। पांडे बाजार के चौकी प्रभारी रहे मनोज कुमार सिंह को उमरी बेगमगंज की चौकी नियावा का प्रभारी बनाया गया है। नियांवा के चौकी प्रभारी मुकेश गुप्ता को चौकी प्रभारी पिपरा बाजार थाना खरगूपुर, कामेश्वर राउत को थाना खरगूपुर से जानकी नगर का चौकी प्रभारी बनाया गया है। रमेश कुमार चौकी प्रभारी ढेमवा घाट को थाना कौड़िया, विनोद कुमार सिंह को नवाबगंज से चौकी प्रभारी ढेमवा घाट, विवेक कुमार मौर्य को मोतीगंज की चौकी कहोबा से करनैलगंज की चौकी बालपुर का प्रभारी बनाया गया है। उमरी बेगमगंज से तेज नारायण गुप्ता को चौकी प्रभारी कहोबा, गौरव सिंह को थाना तरबगंज से नवाबगंज, गौरी शंकर मल्ल को पुलिस लाइन से थाना छपिया, दुर्ग विजय सिंह को कौड़िया से कोतवाली देहात, सहदेव दुबे को पुलिस लाइन से कोतवाली देहात, अरुण कुमार को पुलिस लाइन से तरबगंज, मुन्ना सिंह को पुलिस लाइन से तरबगंज, पवन कुमार गिरी को पुलिस लाइन से खरगूपुर, धीरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से इटियाथोक, गंगा यादव को पुलिस लाइन से मोतीगंज भेजा गया है।

ये भी पढ़ें

“रियासत के मालिक, 6 बार के विधायक… अब वारिस को लेकर घमासान, खुली बैठक में आमने-सामने आए दोनों पक्ष”
Published on:
06 Feb 2026 09:42 am
Also Read
View All