गोंडा

UP Rain: इस दिन अलविदा कहेगा मानसून, प्रदेश में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

उत्तर प्रदेश से मानसून जल्द ही विदाई लेने जा रहा है। कुछ ही दिनों में ठंड दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

less than 1 minute read
Oct 01, 2024

उत्तर प्रदेश में लोगों को बारिश से राहत मिली है। बारिश का दौर थमने के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है। 2024 का मानसून सीजन जल्द ही समाप्त हो जाएगा। प्रदेश में मानसून के बाद ठंड भी अपना रौद्र रूप दिखाने को तैयार है। इस बार कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई। सर्दी को लेकर IMD ने भविष्यवाणी की है कि इस बार राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है।

इस बार पडे़गी कड़ाके की ठंड 

शहर में कई आगामी 10 दिनों तक सूरज के तेवर बढ़े हुए नजर आएंगे। उसके बाद ठंड अपना असर दिखाना शुरू करेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार ठंड के तेवर बढ़े हुए रहने की संभावना है। एक जून से अब तक 802 मिलीमीटर बरसात शहर में हुई है। जबकि मवाना और मेरठ तहसील में मिलाकर समग्र बरसात 597 मिलीमीटर ही रिकार्ड की गई है।

इस साल जमकर बरसे मेघ 

इस साल प्रदेश में कुल 744.3 मिमी बारिश दर्ज की गई जो सामान्य के लगभग आसपास है। पिछले साल औसत से 17% कम बारिश हुई थी। इस बार एटा, औरैया, हाथरस व फिरोजाबाद में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। वहीं, शामली व गौतमबुद्ध नगर में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा, 19 जिलों में सामान्य से कम और 36 जिलों में सामान्य बारिश हुई है। 

Updated on:
30 Oct 2024 12:31 pm
Published on:
01 Oct 2024 10:42 am
Also Read
View All

अगली खबर