गोंडा

Public Holiday 2025: यूपी सरकार की घोषणा 26 फरवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जाने इसकी वजह

Public Holiday 2025: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी अवकाश तालिका में 26 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय स्कूल बंद रहेंगे। आइये जानते हैं, यह छुट्टी क्यों घोषित की गई है।

2 min read
Feb 10, 2025

Public Holiday 2025: सरकार ने फरवरी 2025 में सरकारी कर्मचारियों और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण पब्लिक हॉलिडे घोषित किए हैं। यह खबर सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेजों में काम करने वाले लोगों के लिए राहतभरी है। क्योंकि इस महीने उन्हें कार्यभार से थोड़ी राहत मिलेगी। सरकारी कैलेंडर के अनुसार, 26 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Public Holiday 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने 26 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषणा की है। इस दिन महाशिवरात्रि का पावन पर्व पड़ रहा है। हिंदू धर्म में भगवान शिव की आराधना का प्रमुख पर्व है। वैसे तो देश भर में श्रद्धा भक्ति के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि के दिन लोग शिव मंदिरों में विशेष पूजन अर्चन करते है। सरकारी कैलेंडर में इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। 26 फरवरी को सभी सरकारी कार्यालय स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।

26 फरवरी को पड़ रहा महाशिवरात्रि का पर्व

Mahashivratri festival 26 February 2025: 26 फरवरी को पूरे प्रदेश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार महाशिवरात्रि
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर प्रारंभ होगी। तथा 27 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। गोंडा जिले की दो प्रमुख ऐतिहासिक पांडव कालीन शिव मंदिरों पर इस दिन विशेष भीड़ होती है। भारी संख्या में श्रद्धालु गोंडा जिले के पांडव कालीन एशिया भर में अपनी बिरटता के लिए मशहूर शिवलिंग पृथ्वी नाथ मंदिर और दुखारन नाथ मंदिर पर शिव भक्त जलाभिषेक करते हैं। अधिकांश महिलाएं और पुरुष इस दिन व्रत रहती हैं।

अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेगी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस दिन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय बंद रहेंगे जैसे सीएमओ ऑफिस सहित अन्य विभागीय कार्यालय लेकिन इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह चलती रहेगी। इसे दिन जिला अस्पताल से लेकर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी सेवाएं खुली रहेगी।

Updated on:
10 Feb 2025 11:36 am
Published on:
10 Feb 2025 11:35 am
Also Read
View All

अगली खबर