गोंडा

Public Holiday: 7 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, योगी सरकार ने की घोषणा बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज सरकारी कार्यालय

Public holiday: 7 अक्टूबर को यूपी में सरकारी दफ्तर और संस्थान बंद रहेंगे। योगी सरकार के इस फैसले को सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद अब लोग इस दिन विशेष आयोजन और कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गए हैं।

less than 1 minute read
Oct 04, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोटो सोर्स twitter

Public Holiday: उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 अक्टूबर 2025 को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। शनिवार को शासन की ओर से आदेश जारी होने के बाद अब इस दिन सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सप्ताह पहले श्रावस्ती जिले में कार्यक्रम के दौरान इस अवकाश का ऐलान किया था।

Public Holiday: महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी का फैसला लिया है। यह दिन वाल्मीकि समाज के लिए लंबे समय से विशेष रहा है। समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार से इस दिन को अवकाश घोषित करने की मांग भी की थी। पहले इस अवसर पर अवकाश मिलता था। लेकिन बाद में इसे समाप्त कर दिया गया था। अब वर्ष 2025 से इसे दोबारा बहाल किया गया है। वाल्मीकि जयंती हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस बार यह पर्व 7 अक्टूबर को पड़ रहा है। महर्षि वाल्मीकि को आदिकवि और रामायण के रचयिता के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक आयोजनों की परंपरा रही है।

ये भी पढ़ें

School Holidays October 2025 list: अक्टूबर महीने में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के जरिए समाज को एकता और सद्भाव का संदेश दिया

प्रदेश की बड़ी आबादी वाले वाल्मीकि समुदाय ने इस निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के जरिए समाज को एकता और सद्भाव का संदेश दिया। उनकी जयंती पर सभी को उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। सरकार का यह कदम न सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व है।

Published on:
04 Oct 2025 05:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर