Public Holiday 2025: मार्च महीने में इस वर्ष 13, 14 और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन स्कूल कॉलेज बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा कई निर्बन्धित अवकाश है। देखें मार्च महीने के पूरे अवकाश की लिस्ट
Public Holiday 2025: मार्च महीने में सरकारी आवास तालिका में इस बार 13, 14 और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, बैंक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इनमें 13 मार्च को होलिका दहन है। जबकि 14 मार्च को रंगों का पर्व होली मनाई जाएगी। 31 मार्च को मुस्लिम धर्म का प्रमुख त्योहार ईद- उल फितर मनाया जाएगा।
Public Holiday 2025: मार्च महीने में हिंदू और मुस्लिम धर्म के कई प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं। जिसकी वजह से सरकारी अवकाश कैलेंडर में तीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इसके अलावा 15, 28, 30 मार्च को सरकारी कैलेंडर में निर्बंधित अवकाश घोषित किए गए हैं। जिसमें 28 मार्च को रमजान का अंतिम शुक्रवार पड़ेगा। जबकि 30 मार्च को चेटी चंड जयंती मनाई जाएगी। इसके अलावा कुछ पर्व और त्योहार स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार मनाए जाते हैं। इस दिन अलग-अलग स्थान पर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अवकाश की घोषणा करता है।
चेटी चंड, जो सिंधी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। सिंधी नववर्ष की शुरुआत और भगवान झूलेलाल की जयंती के रूप में मनाया जाता है। जो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को पड़ता है। इस वर्ष यह 30 मार्च 2025 को मनाया जाएगा।
होलिका दहन का त्योहार 13 मार्च 2025, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
होली का त्योहार इस साल 14 मार्च 2025, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन रंगवाली होली खेली जाएगी।
होलाष्टक इस साल 7 मार्च से लेकर 13 मार्च तक रहेगा। इस दौरान मांगलिक कार्यों पर पाबंदी लग जाती है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अवकाश के दिन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय बंद रहेंगे। जैसे सीएमओ ऑफिस सहित अन्य विभागीय कार्यालय बंद रहेंगे। लेकिन इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह चलती रहेगी। इसे दिन जिला अस्पताल से लेकर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी सेवाएं खुली रहेगी।