गोंडा

Rain alert: सुबह कोहरे की चादर के बीच कुछ जिलों में हल्की बारिश, IMD latest update

Rain alert: मौसम विभाग ने फाग को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यूपी के इन जिलों में घना कोहरा पड़ने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद ठंड में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Nov 2024, 7:00 AM IST
Rain alert
बारिश की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

Rain alert: मौसम विभाग ने फाग को लेकर पूर्वी यूपी के जिलों में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश यानी बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को भी पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। ऐसे में नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Rain alert: उत्तर प्रदेश के कई जिले इस समय घने कोहरे की चादर में लिपट गए हैं। मौसम विभाग ने घना सतही कोहरा पड़ने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में मौसम विभाग के सचेत एप के अनुसार हल्की बारिश भी हो सकती है। पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित तराई क्षेत्र के जिले कोहरे की चादर में लिपट गए हैं। इस बार समय से पहले कोहरा ने दस्तक दे दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका व्यापक असर देखा जा रहा है। अगले 48 घंटे में तापमान में कुछ और गिरावट होने की संभावना है। तापमान की बात करें तो सोमवार को यूपी के आगरा जिले में सबसे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। इस तरह आगरा में अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.5 अलीगढ़ 34.4 न्यूनतम 18.4 अयोध्या में अधिकतम तापमान 31.5 तथा न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। बहराइच अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Updated on:
4 Nov 2024, 7:00 AM IST
Published on: