24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather update: यूपी में इस बार ठंड मचाएगी हाहाकार, पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी, जानिए IMD letest update

Weather update: यूपी के मौसम में अगले तीन दिनों में बड़े बदलाव होने की संभावना है। पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी के कारण ठंड सनसनाती हुई चली आ रही है। इससे तापमान में भारी गिरावट होने की उम्मीद जताई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 3 Nov 2024, 6:13 AM IST

Up weather updates

कोहरा की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

Weather update: यूपी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा। नवंबर माह के पहले ही दिन से बदलाव नजर आने लगे है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई। जिसकी वजह से अगले तीन से चार दिनों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। IMD ने अगले तीन दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह शाम घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

Weather update: पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी के बाद मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही यूपी में कड़ाके की ठंड दस्तक देने वाली है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह अब कोहरा का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों अनुसार 10 नवंबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। सुबह और शाम अब ठंड का एहसास होने लगा है। रविवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटे में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान अधिकांश जिलों में 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल यूपी में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। अगले तीन दिनों तक पूरे यूपी को ग्रीन जोन में रखा है।

दीपावली के बाद यूपी में बड़ा प्रदूषण, दिल्ली से सटे गाजियाबाद नोएडा में बढ़ा AQI लेवल

यूपी के कई जिलों में अब खुले हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। खासकर दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में AQI का लेबल खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार शनिवार की सुबह को नोएडा में एयर क़्वालिटी इंडेक्स 281 तक पहुंच गया. वहीं गाजियाबाद में AQI का लेबल 333 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा यूपी के राजधानी लखनऊ के इंड्रस्ट्रीयल एरिया में AQI का स्तर 337 तक पहुंच गया. जबकि शहरी क्षेत्र में AQI का स्तर 244 रिकॉर्ड हुआ।