गोंडा

श्रमिकों के लिए सरकार ने खोला खजाना : सर्वेश पाठक

गोंडा भारतीय जनता पार्टी श्रमिकों के हित में तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। अकेले गोंडा जनपद में आठ लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर उपस्थित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हित लाभ के लिए श्रम विभाग के माध्यम से 15 से अधिक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Nov 29, 2021

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश महामंत्री मनीष मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नारा था, सबका साथ सबका विकास सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उसका लाभ सभी को समान रूप से मिल रहा है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में माफिया राज था। जनता को बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। कुछ विशेष जनपदों को अधिक बिजली दी जाती थी। सैफई में जनता की गाढ़ी कमाई का महोत्सव आयोजित किया जाता था।

दिनेश दुबे को केंद्रीय भंडारण निगम का स्वतंत्र निदेशक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

भाजपा जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव दिनेश दुबे को केन्द्रीय भंडारण निगम का स्वतंत्र निदेशक बनाए जाने पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त कि श्री दुबे के नेतृत्व में केंद्रीय भंडारण निगम विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश के विकास में अहम योगदान देगा | इस मौके पर भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार भार्गव, प्रदेश मंत्री आशुतोष मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती मंजू तिवारी जिलाध्यक्ष अरि सूदन तिवारी, आदर्श त्रिपाठी, अनुराग उपाध्याय, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Also Read
View All