गोंडा

SIR फॉर्म नहीं भरूंगी, मेरा वोट कोई नहीं छीन सकता; पल्लवी पटेल का केंद्र सरकार पर सीधा हमला

Pallavi Patel News : अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शुक्रवार को खुला ऐलान कर दिया- 'मैं SIR फॉर्म नहीं भरूंगी।'

2 min read
Nov 28, 2025
पल्लवी पटेल ने SIR Form न भरने का किया ऐलान, PC- Pallavi Patel FB Page.

गोंडा : अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शुक्रवार को खुला ऐलान कर दिया- 'मैं SIR फॉर्म नहीं भरूंगी।' गोंडा के सरदार पटेल सेवा संस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत में पल्लवी पटेल ने केंद्र सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा, 'मैं इस देश की जन्मजात नागरिक हूं। मेरे पास सभी वैध दस्तावेज हैं, मैं बचपन से वोट डाल रही हूं। फिर मैं फॉर्म क्यों भरूं? अगर मैं फॉर्म नहीं भरूंगी तो क्या मेरा नाम वोटर लिस्ट से काट दिया जाएगा? मेरा मताधिकार कोई नहीं छीन सकता।'

ये भी पढ़ें

मूवी देखी…क्लब गए फिर डिनर किया, बोला – चलो थोड़ा और घूमा दूं, जंगल में ले जाकर प्रेमिका को मारी गोली

SIR जनता भरे या न भरे, यह जनता तय करेगी

पल्लवी ने साफ कहा- 'SIR फॉर्म भरना है या नहीं, यह जनता की मर्जी है। अगर जनता इसे सही समझे तो भरे, नहीं समझे तो न भरे। यह जनता का अधिकार है।'

दलित-पिछड़े-गरीब के वोट काटने की साजिश

उन्होंने SIR को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए आरोप लगाया कि इसका असली मकसद मतदाता सूची को साफ-सुथरा करना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के दलित, पिछड़े, गरीब और मजलूम वर्ग के वोटों को व्यवस्थित तरीके से कम करना है। 'जहां-जहां चुनाव होने वाले हैं, वहां-वहां SIR थोपा जा रहा है। सरकार की नीयत हमें शक के दायरे में डाल रही है।'

बीएलओ पर दबाव को बताया अमानवीय

पल्लवी पटेल ने कहा कि BLO और सरकारी कर्मचारियों पर टारगेट पूरा न होने पर सैलरी रोकने की धमकी दी जा रही है।
'एक महिला BLO ने मुझसे रोते हुए कहा- ‘नेता लोग परेशान कर रहे हैं, 15 दिन का समय और बढ़वा दीजिए।’ यह अमानवीय है। 30 दिन काम करने वाला कर्मचारी अगर टारगेट पूरा नहीं कर पाया तो उसकी सैलरी रोकना कहां का न्याय है?'

'डिटेंशन सेंटर पर भी साधा निशाना'

उन्होंने घुसपैठियों के लिए बन रहे डिटेंशन सेंटर पर तंज कसते हुए कहा, 'पहले बताओ इसका आधार क्या है? प्लान-B क्या है? सिर्फ घोषणा करके थोड़ी सब कुछ हो जाता है।'

रामभद्राचार्य के बयान पर चुप्पी

जगतगुरु रामभद्राचार्य के महिलाओं पर दिए विवादित बयान पर सवाल पूछे जाने पर पल्लवी ने जवाब टाल दिया और कहा, मेरे कार्यक्रम से जुड़े सवाल पूछिए।

ये भी पढ़ें

तेंदुआ को पकड़ने के लिए लगाया था पिंजरा… फंसा कुछ ऐसा हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Published on:
28 Nov 2025 07:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर