गोंडा

गौ रक्षक दल के जिलाध्यक्ष को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

गोंडा जिले में अयोध्या मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार आलोक तिवारी (40) को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के जिलाध्यक्ष थे। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

less than 1 minute read
Sep 03, 2025
मृतक आलोक तिवारी फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले में अयोध्या मार्ग पर सोमवार देर रात्रि हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज मारवाड़ इंटर कॉलेज के पास रहने वाले 40 वर्षीय रितेश कुमार उर्फ आलोक तिवारी अयोध्या मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़गांव पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची। मृतक के जेब में मिले पहचान पत्र से शिनाख्त की। आई कार्ड से पता चला कि मृतक आलोक तिवारी राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के जिलाध्यक्ष थे। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें

Gonda Accident: गोंडा- बलरामपुर हाईवे पर बाइक सवार किसान को ट्रक ने रौंदा दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक की पत्नी बबीता ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि उनके पति दोपहर को बाइक से बाजार गए थे। घर लौटते समय यह हादसा हो गया।
दुर्घटना के चलते गोंडा-अयोध्या मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को हटवाकर यातायात बहाल कराया। रितेश तिवारी के निधन से उनका परिवार गहरे संकट में आ गया है। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे 17 वर्षीय आदर्श, 14 वर्षीय अंकुर और 6 वर्षीय आस्था के सिर से पिता का साया उठ गया।

Updated on:
03 Sept 2025 08:33 am
Published on:
03 Sept 2025 08:32 am
Also Read
View All

अगली खबर