गोंडा

यूपी के इस मंडल ने रचा नया कीर्तिमान,18 मण्डलों में मिला प्रथम स्थान

उत्तर प्रदेश के 18 मंडल में आईजीआरएस पर जन शिकायतों के निस्तारण प्रथम स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
less than 1 minute read
• •
Sep 05, 2025
Gonda
आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील

यूपी के देवीपाटन मंडल ने जनता की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करने में प्रदेश के सभी 18 मण्डलों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। अगस्त 2025 की मासिक रैंकिंग में मंडलायुक्त कार्यालय को 120 में से 105 अंक प्राप्त हुए है। 87 प्रतिशत से अधिक का उत्कृष्ट निस्तारण प्रतिशत दर्ज किया गया।

अपर आयुक्त देवीपाटन कमलेश चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के शीर्ष प्राथमिकता वाले आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में देवीपाटन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, ईमानदारी और टीम वर्क के बल पर ही यह सफलता संभव हुई है।

जनता की शिकायतों का निस्तारण हमारी पहली प्राथमिकता:मंडलायुक्त

मंडलायुक्त ने कहा कि जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान ही हमारी पहली जिम्मेदारी है। पूरी टीम ने जिस प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। उसके सार्थक परिणाम हमें प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान के रूप में मिले हैं। जनता से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण में यह उपलब्धि न सिर्फ मण्डल प्रशासन की कार्यशैली को दर्शाती है। बल्कि शासन की उस मंशा को भी मजबूत करती है। जिसके तहत शिकायत निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

Updated on:
05 Sept 2025 08:40 pm
Published on:
05 Sept 2025 08:40 pm