गोंडा

UP Rains: मौसम विभाग से राहत भरी खबर अगले 48 घंटे में इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश,IMD latest update

UP Rains: मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पूर्वी यूपी से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। धीरे-धीरे यह पश्चिम की तरफ बढ़ेगा। IMD ने अगले 48 घंटे में इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

2 min read
Jun 14, 2025
तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की फोटो सोर्स AI

UP Rains: मौसम विभाग से 45 डिग्री तापमान के बीच राहत भरी खबर आई है। पूर्वी यूपी में बारिश का सिलसिला रविवार यानी 15 जून से शुरू होने वाला है। हालांकि शनिवार को कुछ जिलों में जिलों में हीट वेव चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। लेकिन मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 48 घंटे में पूर्वी यूपी के जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

UP Rains: यूपी में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग (IMD) ने संकेत दिया है कि आगामी 15 जून से वर्षा गतिविधियों में तेज़ी आने के कारण प्रदेश में लू की परिस्थितियों में शिथिलता आने के आसार हैं। 16 जून को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर उमस भरी गर्मी के साथ लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई गई है। रविवार से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। अगले हफ्ते में मानसून के भी प्रदेश में प्रवेश करने का अनुमान है। 15-16 जून से पूर्वी यूपी में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो दिन बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

यूपी का आगरा सबसे गर्म रहा

तापमान की बात करें तो शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का आगरा सबसे गर्म जिला रहा यहां पर अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि झांसी में अधिकतम तापमान 44. 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बांदा लखनऊ प्रयागराज वाराणसी कानपुर मैं भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।

Aja ka mausam: अगले 48 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर,प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, एवं आसपास के इलाकों में 5 दिन तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश कुछ इलाकों में वज्रपात होने की संभावना है।

20 जून के बीच यूपी में दस्तक दे सकता मानसून

केरल में मानसून समय से 10 दिन पहले दस्तक दे चुका था। लेकिन मानसून की गाड़ी पर ब्रेक लग गया है। वैसे उत्तर प्रदेश में मानसून के 15 जून तक आने की संभावना रहती है। लेकिन इस बार 20 से 25 जून के बीच मानसून की बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर