UP Rains: यूपी में बारिश को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बीते करीब एक सप्ताह से से बारिश नहीं हुई। दिन के समय में धूप और छांव के बीच आंख में मिचौली का खेल चल रहा है। दशहरा पर्व पर क्या बारिश होगी। जानते हैं आईएमडी का ताजा अपडेट
UP Rains: यूपी से मानसून की विदाई हो चुकी है। बीते करीब एक सप्ताह से प्रदेश में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी बारिश नहीं हुई। बारिश को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। किसानों को सरसों आलू सहित रवि के तमाम फसलों की बुवाई करने का समय आ गया है। लेकिन उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि कही बुवाई के बाद बारिश ना हो जाए। जिससे उनकी फसल खराब हो जाए। मौसम विभाग ने 11, 12, 13, 14, 15 तक बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
UP Rains: यूपी में बारिश का सिलसिला पूरी तरह से थम चुका है। गुरुवार को पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, सहित आसपास के जिलों में दिन में बादल छाए रहे। आसमान में बादल होने के कारण लोग बारिश होने का अनुमान लगा रहे थे। लेकिन मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दशहरा पर्व पर लोग बारिश होने का अनुमान लगा रहे है। लेकिन मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है। इसका सीधा मतलब है कि बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। फिलहाल यूपी में अब तापमान बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। दिन में अभी कुछ दिनों तक गर्मी सताएगी। लेकिन सुबह शाम और रात में ठंड का एहसास होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से गुलाबी ठंड पड़ने की उम्मीद है। दीपावली के बाद से ठंड पड़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। तापमान की बात करें तो गुरुवार को वाराणसी यूपी का सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि बहराइच में 34 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 35.7 डिग्री सेल्सियस, फुरसतगंज में 34.2 डिग्री सेल्सियस, गाजीपुर में 34 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं दर्ज की गई।