UP Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से कल के बाद से मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कड़ाके की ठंड के साथ मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए 27 28,29 नवंबर को जबरदस्त कोहरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
UP Weather: यूपी के मौसम में कल के बाद बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने से कड़ाके की ठंड के साथ जबरदस्त कोहरा के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। फिलहाल 27, 28, 29 नवंबर को कोहरा का भीषण प्रकोप रहेगा। तराई क्षेत्र के जिलों में विजिबिलिटी कुछ स्थानों पर 50 मीटर से 200 मीटर तक रह सकती है। पछुआ हवा की तीव्रता बढ़ने से ठंड में इजाफा होने की संभावना है। आईएमडी ने बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
UP Weather: यूपी में 26 नवंबर यानी कल मौसम शुष्क रहेगा। 27 नवंबर से 29 नवंबर तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। पछुआ हवा के सक्रिय होने से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दिन में धूप निकली लेकिन शाम होते ही ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा। सुबह शाम गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित आसपास के जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। सोमवार को शाम ढलते ही ठंड के साथ कोहरा का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान की बात करें तो अयोध्या में रविवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह अधिकतम तापमान की बात करें तो 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तराई क्षेत्र के जिलों में कोहरे का व्यापक असर रहेगा। यहां तक की कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान वाहन चलाते समय सावधान रहने की सलाह दी है।
यूपी में रविवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। आगरा में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 27.2 जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस आजमगढ़ में 25.5 और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बहराइच में 28.5 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस तरह देखा जाए तो न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो रहा है।