गोंडा

वायरल हो रहा बुर्जुग दादा-दादी की लव स्टोरी का वीडियो, जानिए किस बात पर रूठ गए थे दंपति

Gonda Viral Video News: इन दिनों सोशल मीडिया पर दो बुजुर्गों का मिठाई खिलाते वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में मिठाई खिलाते दुपति है जो अपने गिले शिकवे लेकर थाने पहुंच गए। फिर पुलिस कर्मियों ने दोनों की सुलह कराई।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2022, 1:47 PM IST
Video Gone Viral of Old Couple in Gonda
Video Gone Viral of Old Couple in Gonda

गोंडा के कटरा बाजार थाने में एक बुर्जुग दंपत्ति के समझौते का वीडियो वायरल हो गया है। इन दोनों की लव स्टोरी में कुछ ऐसी है कि छोटी सी बात पर दोनों के इश्क में जहर घुल गया। बातचीत बंद हो गयी। लंबे समय से बुर्जुग दंपत्ति एक ही घर में रहते हुए एक दूसरे से अनजान जैसा व्यवहार करते थे। बात पुलिस तक पहुंची। तो अनबन का यह मामला थाने तक पहुंच गया।

वैसे तो अक्सर पारिवारिक मुद्दे आए दिन थानों में पहुंचते रहते हैं। लेकिन गोंडा के कटरा बजार थाने में उम्र की आखिरी दहलीज पर कदम रख रहे दुपति पहुंचे तो पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। हालांकि पुलिस ने दोनों की शिकायत सुनी इसके बाद समझौता भी कराया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

पुलिस ने करवाया समझौता

पुलिस की पहल पर 75 वर्षीय शिवनाथ और जनका देवी ने सारे गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई । इसके बाद दोनों के दिल एक बार से एक दूसरे के लिए धड़कने लगे। पुलिस ने दंपति को थाने में बुलाकर पहले तो उनकी बातो को गंभीरता से सुना फिर दोनों में समझौता करवाया। एसपी संतोष मिश्रा ने बताया की सीनियर सिटीजन की देखभाल और उनकी समस्या सुनना योगी सरकार की प्राथमिकता में है ऐसे में इस तरह की पहल पुलिस की तरफ से की गई और सफलता मिली है।

जब ठहाके लगाने लगे पुलिस वाले

थाना कटरा बाजार के लोनियनपुरवा मौजा बनगांव के यह दोनो मिया बीबी अब राजी खुशी से एक साथ रहने को तैयार हो गए हैं। विडियो में दादा, दादी से कहते हुए नजर आ रहे हैं अब लिहाज रखिहौ। बाद में जब दादा मिठाई खिलाते हुए दादी से कहते हैं कि हमार हथवै न काट लिहो। उनकी यह बात सुनकर सारे पुलिसकर्मी ठहाके लगाने लगते हैं।

Updated on:
15 Apr 2022, 1:47 PM IST
Published on: