29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी तक पहुंचा अजान विवाद, अब वाराणसी में लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा का पाठ

Loudspeaker In Uttar Pradesh: अजान के लाउडस्पीकर मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। श्रीकाशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन ने छतों पर हनुमान चालीसा के लिए लाउडस्पीकर लगा दिए। एबीवीपी के युवाओं ने अलागढ़ के भी 21 चौराहों पर स्पीकर लगाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 14 Apr 2022, 2:37 PM IST

Hanuman Chalisa Re site with Loudspeaker in Uttar Pradesh

Hanuman Chalisa Re site with Loudspeaker in Uttar Pradesh

महाराष्ट्र से शुरू हुआ अजान विवाद उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है। वाराणसी में अजान के वक्त पांच बार लाउडस्पीकर पर जोरदार आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हो गया है। यह मुहिम श्रीकाशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन संगठन से शुरू की है। संगठन के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने अपने घर और आसपास की छतों पर कई लाउडस्पीकर लगाए हैं। इसी के साथ अलीगढ़ के 21 चौराहों पर हनुमान चालीसा बजाने की तैयारी में एवीवीपी जुटा है। इसके लिए लोगों से चंदा लिया जा रहा है। इन दोनों ही स्थानों पर इस संबंध में अभी तक प्रशासन का कोई जवाब नहीं आया है।

वाराणसी के साकेत नगर सुधीर सिंह अपनी छत पर खड़े होकर कुछ साथियों के साथ अजान के समय लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। उनका कहना है कि सुबह लाउडस्पीकर पर अजान से लोगों की नींद में खलल पड़ती है। इसलिए ऐसा किया जा रहा है। सुधीर का कहना है कि 'पहले हम सोकर उठते थे तब मानस मंदिर और अन्य मंदिरों पर वैदिक पाठ होते थे, हनुमान चालीसा का पाठ होता था। लेकिन यह सब अब बंद हो गया। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि ध्वनि प्रदूषण नहीं होना चाहिए। इसलिए मंदिरों से भोंपू उतर गए। लेकिन मस्जिदों पर भोंपू बढ़ते गए। सुबह साढ़े 4 बजे अजान की आवाज से नींद खुल जाती है। जब लाउडस्पीकर से अजान हो सकती है तो वैदिक मंत्रों और हनुमान चालीसा का पाठ क्यों नहीं।

यह भी पढ़े - इमरजेंसी में सड़क पर आपात मदद चाहिए तो हेलो! बोलते ही हाजिर होगी पुलिस

हम किसी धर्म के खिलाफ नहीं
सुधीर का कहना है कि 'हम लोग किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, अजान हो, लेकिन धीमी आवाज में। ताकि किसी की नींद खराब ना हो। जब वे धीरे बजाएंगे तो हम लोग भी धीमे बजाएंगे।' उन्होंने कहा कि हम अभी चार से पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ लाउडस्पीकर पर कर रहे हैं, लेकिन नियम से सूर्योदय और सूर्यास्त के समय ही हनुमान चालीसा का पाठ होता है, इसलिए आगे जाकर इन्हीं दो समय पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

यह भी पढ़े - डेढ़ लाख की पिस्टल मिल रही है सिर्फ 10 हजार में, आपको भी चाहिए तो यहां करें संपर्क
अलीगढ़ में भी जल्द होगी शुरुआत
अलीगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री बल्देव चौधरी सीटू हनुमान चालीस पाठ के लिए जनसहयोग से चंदा इक_ा करके लाउडस्पीकर लगवाने जा रहे हैं। अचलताल स्थित अचलेश्वर मंदिर से इसी शुरूआत हुई। हिंदूवादी संगठन बाजारों से इसके लिए चंदा एकत्र कर रहे हैं। अलीगढ़ में 21 चौराहों पर भजन और हनुमान चालीसा बजाने के लिए यह लाउडस्पीकर लगवाए जाएंगे। इससे पहले अलीगढ़ में लाउडस्पीकर पर अजान के विरोध में मंदिरों के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ी गई थी। तब हिन्दूवादी संगठनों ने रोड पर महाआरती भी की थी।

यह भी पढ़े - प्रदेश में स्कूलों ने बढ़ा दिया 30 फीसदी फीस, जानिए फीस पर क्या है स्कूलों का खेल

राज ठाकरे ने दी थी चेतावनी
गौरतलब है कि पिछले दिनों महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हाटने की चेतावनी दी है। लाउडस्पीकर से अजान के विरोध में वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग