गोंडा

Weather Update: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण फिर पलटेगा मौसम, आसमान में बादलों के बीच कंपकपाती ठंड घना कोहरा

Weather Update: मौसम विभाग में यूपी समेत कई राज्यों में कोल्ड वेव और घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखने लगा है। IMD के मुताबिक आसमान में बादलों की आवाज आई लगी रहेगी। मौसम में कुछ बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं।

2 min read
Dec 12, 2025
जबरदस्त कोहरा फोटो सोर्स पत्रिका

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बादलों की आवाजाही ने धूप की गर्माहट छीन ली है। गलन भरी ठंड ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे और बढ़ती ठिठुरन को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद से आसमान में लगातार बादल मंडरा रहे हैं। जिससे धूप देर तक नजर नहीं आई। गुरुवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और सूरज काफी देर तक बादलों की ओट में छिपा रहा। दोपहर में थोड़ी धूप जरूर निकली। लेकिन आसमान में फैली धुंध के कारण गर्माहट महसूस नहीं हुई। शाम होते-होते शहर के बाहरी इलाकों में दोबारा हल्का कोहरा जमने लगा। हवा में नमी बढ़ने से रात का तापमान और नीचे जाने की संभावना बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें

कस्टम विभाग का अधिकारी बताकर मार्केट में छापेमारी… कैमरा देखते ही भागे, दुकानदारों का शक गहराया

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का रुख पुरवा हो सकता है। पुरवा हवा में नमी ज्यादा होती है। इसलिए तापमान में हल्की बढ़त देखी जा सकती है। अगले दो से तीन दिनों में पारा दो से तीन डिग्री तक ऊपर जा सकता है। लेकिन फिलहाल ठंड इतनी बढ़ चुकी है कि यह मामूली राहत भी ज्यादा असरदार साबित नहीं होगी।

2.8 डिग्री तक पहुंच पारा

गुरुवार को अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री तक गिर गया। जिससे लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। सुबह के समय विजिबिलिटी सिर्फ 100 मीटर के आसपास थी। स्कूल जाने वाले बच्चों, यात्रियों और दफ्तर जाने वालों को खासा संघर्ष करना पड़ा। हल्की हवा चलने की वजह से तापमान और नीचे चला गया। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि सुबह 8:30 बजे तक कोहरे की मोटी परत सड़कों पर जमी रही।

यूपी आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में 12 दिसंबर का दिन सीजन की सबसे ठंडी सुबहों में शामिल हो सकता है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री और अधिकतम 18 से 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है। गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत पूर्वी यूपी में रातें और अधिक ठंडी होंगी। बरेली, मेरठ, साहारनपुर और गाजियाबाद क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना जताई गई है। IMD ने सुबह 4 से 10 बजे के बीच घने कोहरे और बेहद कम विजिबिलिटी की चेतावनी दी है। लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

13 दिसंबर


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आसमान लगभग साफ रहने की उम्मीद है। वहीं, पूर्वी यूपी के तराई वाले इलाकों में सुबह-शाम घना कोहरा छाने की संभावना है। हवाएँ लगभग 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह सकती हैं।

14 दिसंबर


पूरे पूर्वी और पश्चिमी यूपी में धुंध की स्थिति बनी रह सकती है। कई जगहों पर दृश्यता घटकर करीब 100 मीटर तक रह सकती है। कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ने की भी संभावना जताई गई है।

15 दिसंबर


पश्चिमी यूपी में हल्का धुंधलापन नजर आ सकता है, जबकि पूर्वी यूपी में घने से भी अधिक कोहरे की स्थिति बन सकती है। दृश्यता कई स्थानों पर लगभग शून्य से 100 मीटर के बीच रह सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर