गोरखपुर

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, स्टेशन पर पहुंचते ही RPF और डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा को सुरक्षित उतारा

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के लिए उस समय कौतूहल हो गया जब एक ट्रेन के रुकते ही RPF स्टाफ एक बोगी में चढ़ा और महिला को चद्दर में लपेट कर नीचे उतारा, साथ में एक नवजात भी था।

less than 1 minute read
Mar 25, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, नवजात के साथ टीम

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम चलती ट्रेन (15532) के जनरल कोच में एक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। घटना के समय सफर कर रही महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला जिसका नाम मशर्रत परवीन और जो बिहार के समस्तीपुर जिले के सलाह बुजुर्ग गांव की रहने वाली हैं। वह ठंडरीकलां से खगड़िया तक की यात्रा कर रही थीं। मंगलवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे “यात्री मित्र” के जरिए सूचना मिली कि ट्रेन के जनरल कोच में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है उसे फौरन मदद भेजी जाए।

ये भी पढ़ें

आमने-सामने भिड़ी दो बाइक, दंपति समेत तीन लोगों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

सूचना मिलते ही स्टेशन पर पहुंची RPF टीम

यह सूचना मिलते ही RPF एक्टिव हो गई और गाड़ी जैसे ही शाम 5:35 बजे गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची, आरपीएफ की टीम जिसमें उप निरीक्षक प्रियंका सिंह, दीपिका यादव, अमित उपाध्याय, महिला कांस्टेबल सुनीता और अन्य जवान शामिल थे वे संबंधित जनरल कोच में पहुंचे, तब पता चला कि महिला का प्रसव हो चुका है प्राथमिक चिकित्सा की जरूरत है।

महिला और बच्चे के चेकअप के बाद भेजा गया जिला अस्पताल

RPF के अधिकारियों ने फौरन रेलवे अस्पताल फोन किया, डॉक्टर रामप्रवेश कुशवाहा और महिला स्टाफ को बुलाया गया। मौके पर ही चादर से घेराव कर महिला को सुरक्षित किया गया। डॉक्टरों की देखरेख में प्रसव के बाद महिला और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। इस दौरान महिला के साथ उनकी मां बेगम खातून भी मौजूद थीं। प्राथमिक उपचार के बाद महिला के परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की इच्छा जताई। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस (UP32FG1490) की व्यवस्था की गई और जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इस दौरान RPF टीम और डॉक्टरों की त्वरित कार्रवाई से सभी चीजें सामान्य तरीके से सम्पन्न हो हैं।

ये भी पढ़ें

New Policy : स्कूल बस-वैन के किराये पर लगेगी लगाम, नई नीति आज हो सकती है मंजूर

Updated on:
25 Mar 2026 11:50 am
Published on:
25 Mar 2026 11:49 am
Also Read
View All

अगली खबर