गोरखपुर

लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी का वॉट्सएप चैट देख पति ने कर डाला खौफनाक कांड

गोरखपुर में महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. दरअसल, पति ने ही पत्नी की हत्या कर शव को घर में दफन कर दिया था.

2 min read
Dec 26, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, पत्नी की हत्या कर दफनाया

गोरखपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर के पीछे ही गड्ढा खोद कर दफना दिया। पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो वह चार दिनों तक घुमाता रहा अंत में सख्ती पर टूट गया और अपने सारे कारनामें की पोल खोल दिया।

ये भी पढ़ें

प्रेमी पर कमेंट से भड़का बवाल: कॉलेज गेट पर छात्रा को बेल्ट से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

गला दबाकर हत्या की, घर में ही शव को दफनाया

आरोपी अर्जुन ने उसने बताया कि वह अपने पत्नी की पहले गला दबाकर हत्या किया फिर रात में लगातार तीन घंटे तक गड्ढा खोद कर उसमें दफना डाला। ऊपर से पुरानी मिट्टी और पत्ते वगैरह डाल दिया जिससे किसी को शक न हो। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया और आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।

वॉट्सएप चैट बनी हत्या की वजह

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अर्जुन लुधियाना में मजदूरी करता था और लगभग 15 दिन पहले ही घर आया था। पत्नी की किसी अन्य से नजदीकी होने के शक को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान अर्जुन ने खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी।

दो साल पहले किया था लव मैरिज

जानकारी के मुताबिक बेईली कुंड निवासी अर्जुन ने दो वर्ष पहले बड़हलगंज के मदरिया की रहने वाली खुशबू से लव मैरिज किया था। चार दिन तक घर में बहू के न दिखने पर पिता श्याम नारायण के अलावा मां जब भी पूछते अर्जुन हर बार यही कहता कि खुशबू नाराज होकर घर चली गई है। अंत में श्याम नारायण थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस की सख्ती पर टूटा, हत्या की बात स्वीकारा

सूचना मिलते ही बेलघाट पुलिस मौके पर पहुंची। अर्जुन से पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा। संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने पत्नी की हत्या कर घर में ही शव को गाड़ दिया है। उसके बताए गए स्थान पर पुलिस ने खुदाई कराई तो करीब छह फीट नीचे खुशबू का शव बरामद हुआ।

पुलिस की हिरासत में आरोपी

घटना की जानकारी मिलते ही खुशबू का भाई और मायके के अन्य लोग थाने पहुंचे। श्याम नारायण की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि आरोपित हिरासत में है।

ये भी पढ़ें

ससुराल गया था पत्नी को मनाने, 10 दिन बाद नदी किनारे मिली लाश, गांव में सनसनी, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

Published on:
26 Dec 2025 12:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर