11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी पर कमेंट से भड़का बवाल: कॉलेज गेट पर छात्रा को बेल्ट से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

प्रेमी पर की गई एक टिप्पणी ने कॉलेज गेट पर हिंसक रूप ले लिया। प्रेमिका ने छात्रा को बेल्ट से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, लोग वीडियो बनाते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। छात्रा को कॉलेज प्रशासन ने निष्कासित कर दिया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Mahendra Tiwari

Dec 26, 2025

बेल्ट से छात्रा की पिटाई करती दूसरी छात्रा फोटो सोर्स वायरल वीडियो

बेल्ट से छात्रा की पिटाई करती दूसरी छात्रा फोटो सोर्स वायरल वीडियो

मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित एक कॉलेज में दिनदहाड़े छात्राओं के बीच हुई हिंसक झड़प ने शिक्षा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। एक छात्र पर टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक छात्रा ने दूसरी को बेल्ट से बेरहमी से पीट दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। जब परतापुर बाईपास क्षेत्र के एक कॉलेज के छात्र-छात्राएं पास ही स्थित दूसरे कॉलेज में परीक्षा देने गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वे कॉलेज परिसर से बाहर निकल रहे थे। तभी रास्ते में एक छात्रा ने एक छात्र पर कथित तौर पर टिप्पणी कर दी। उस समय छात्र के साथ उसकी प्रेमिका भी मौजूद थी।

कमेंट सुनते ही छात्र की प्रेमिका ने आपत्ति जताई

कमेंट सुनते ही छात्र की प्रेमिका ने आपत्ति जताई। जिसके बाद दोनों छात्राओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि गुस्से में आई प्रेमिका ने अपनी बेल्ट निकालकर दूसरी छात्रा पर हमला कर दिया। कॉलेज के मुख्य गेट के पास हुई इस घटना में पीड़ित छात्रा जान बचाने के लिए भागती नजर आई। जबकि आरोपी छात्रा उसे दौड़ा-दौड़ा कर बेल्ट से मारती रही।

बीच बचाव ना कराकर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि मौके पर कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे। लेकिन किसी ने बीच-बचाव की गंभीर कोशिश नहीं की। उल्टा, कई लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते रहे। हैरानी की बात यह रही कि कॉलेज के सुरक्षाकर्मी भी वहीं खड़े दिखाई दिए। लेकिन उन्होंने भी हस्तक्षेप नहीं किया।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। लेकिन तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट करने वाली छात्रा को किया निष्कासित

वहीं, कॉलेज प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए बेल्ट से मारपीट करने वाली छात्रा को कॉलेज से निष्कासित कर दिया है। प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि पीड़ित छात्रा को हर संभव सहायता दी जाएगी। और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।