गोरखपुर

शादी से पहले ही मंगेतर जोड़े का हैरान करने वाला कांड, अब मंडप की जगह पहुंचे जेल…खबर सुन परिजन भी हुए सन्न

गोरखपुर में एक युवक और युवती ने ऐसा कांड की उनके परिजन भी हैरान हो गए, बता दें कि दोनों की शादी तय हो चुकी है और दोनों गोरखपुर के एक होटल में ठहरे थे। इसी बीच भोर में उठे और फरार हो गए।

2 min read
Jan 17, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, गिरफ्तार मंगेतर जोड़ा

गोरखपुर में अजीब घटना हुई है यहां होटल में रुककर मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने वाले मंगेतर जोड़े को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन, नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें

दरवाजा खुलते ही दिखा ऐसा मंजर… गुस्से में पति ने पत्नी का कर दिया कत्ल, पुलिस भी रह गई सन्न

गिरफ्तार दोनों आरोपी मंगेतर जोड़े हैं

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशीनगर जिले के दुधही निवासी विशाल सिंह और कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के सुभाष चौक की यशस्वी सिंह के रूप में हुई। वह रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में रहती थी।सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन, नकदी और बाइक बरामद कर ली गई है।

होटल से भोर में तीन मोबाइल, 40 हजार लेकर भागे

जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जिले के खड्डा निवासी युवक और पड़रौना की रहने वाली युवती 14 जनवरी को शहर के आजाद चौक स्थित होटल मयूर में ठहरे थे। भोर करीब तीन बजे दोनों अचानक कमरे से बाहर निकले और रिसेप्शन पर रखे तीन मोबाइल फोन तथा कैश बॉक्स में रखे लगभग 40 हजार रुपये लेकर भाग गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर होटल संचालक ने रामगढ़ताल थाना पुलिस को सूचना दी।

खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज, लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और cctv फुटेज खंगाली। फुटेज में युवक-युवती बाइक से नौसड़ की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद सर्विलांस टीम को सक्रिय कर आसपास के होटलों में पूछताछ शुरू की गई। इसी दौरान बाघागाड़ा के पास एक अन्य होटल में दोनों के मौजूद होने की जानकारी मिली।वहां पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

फर्जी आईडी पर लिए कमरा

जांच में पता चला कि आरोपियों ने खुद को पति-पत्नी बताकर फर्जी नाम से कमरा लिया था। युवक ने अपना नाम वरुण कन्नौजिया और युवती ने कुमारी संजू वरुण बताया था। आधार कार्ड की जांच में दस्तावेज भी फर्जी पाए गए। पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है और नशे का आदी है और उसी की पूर्ति के लिए अपनी मंगेतर के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी। वहीं युवती ने बताया कि वह पहले शहर के इंदिरानगर में अपने चाचा के घर रहती थी और उसी पते पर उसने आधार कार्ड बनवाया था।

ये भी पढ़ें

प्लीज मेरी बेटी को छोड़ दो… छोटी है अभी, फिर भी नहीं रुका हैवान, रेप कर बनाया अश्लील वीडियो

Published on:
17 Jan 2026 02:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर