गोरखपुर

गोरखपुर में हत्या कर हुलिया बदलने का नया ट्रेंड, अरुण के हत्यारोपी भी बदले अपना लुक…सात गिरफ्तार

गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में दोस्तों के बीच बैठकी के दौरान अवैध असलहे का प्रदर्शन एक युवक की जान ले बैठा। पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Feb 18, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, चिलुआताल मर्डर का पर्दाफाश

गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र में अरुण नाम के युवक की हत्या के तीन दिन बाद पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ा, हैरानी की बात है कि इनमें तीन नाबालिग है। चार आरोपियों में चिलुआताल के हमीदपुर का विशाल सिंह, करीमनगर का सोनू यादव उर्फ बल्ले यादव देवेंद्र कुमार और पीपीगंज के छोटू उर्फ मानवेंद्र सिंह हैं।

ये भी पढ़ें

सातवीं-नौवीं के छात्रों ने नर्सरी की छह साल की बच्ची के साथ किया घिनौना काम, तबीयत बिगड़ी

अवैध पिस्टल की चेकिंग के दौरान चली गोली

बता दें कि हत्यारोपियों ने चिलुआताल में अरुण निषाद की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें विशाल और सोनू ने अपने बाल साफ कराकर गंजे हो गये थे।

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अवैध पिस्टल की चेकिंग के दौरान अचानक गोली चल गई और अरुण निषाद के सीने में गोली लग गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस से बचने के लिए हत्यारोपियों ने बदला हुलिया

आरोपियों ने कहा कि पुलिस से बचने के लिए उन्होंने हुलिया बदल लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, 8 कारतूस, 3 बाइक और एक अर्टिगा कार बरामद की है। घटना के बाद आरोपी पहले बाइक से भागे फिर कार में सवार हो गए थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। बता दें कि इसके पहले भी पीपीगंज क्षेत्र में अपने लिव इन पार्टनर की हत्या कर फरार हुआ हत्यारोपी भी बाल का मुंडन कराकर बदल किया था हुलिया।

ज्ञानेंद्र, SP नॉर्थ

SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 15 फरवरी रविवार की शाम अरुण निषाद अपने छह दोस्तों के साथ बगल में स्थित मैदान में पहुंचा। वहां पर विशाल एक पिस्टल लेकर आया था।

सभी घेरा बनाकर पिस्टल चेक कर रहे थे। इसी दौरान विशाल से पिस्टल चल गई और सीधे अरुण निषाद के सीने में गोली लगी, वह जमीन पर ही गिर गया।

अचानक हुई इस घटना के बाद दोस्तों में भगदड़ मच गई और सभी डरकर भाग निकले, इनमें विशाल सहित सभी छह आरोपी थे। अरुण को गोली लगने की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

SO चिलुआताल सूरज सिंह की टीम का गिरफ्तारी में अहम रोल

युवक के हत्या की खबर मिलते ही पुलिस के सारे आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे और जांच पड़ताल शुरू हुआ। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी खंगाले, जिसके बाद सारी घटना का पटाक्षेप हो गया। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर पुलिस उनकी तलाश में लगी थी।

बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शहर से बाहर भाग रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पकड़ने में चिलुआताल थानेदार सूरज सिंह की टीम, एसओजी, सर्विलांस का अहम रोल था।

ये भी पढ़ें

पहले जुबानी जंग, फिर सरेराह ‘दंगल’! गाजियाबाद में दो युवतियों ने पकड़े एक-दूसरे के बाल, चाय की दुकान पर मचा हड़कंप

Updated on:
19 Feb 2026 11:04 am
Published on:
18 Feb 2026 11:19 pm
Also Read
View All
बच्चे की मौत के बाद जागे अधिकारी, कमिश्नर की सख्त कारवाई…टेक्निकल सुपरवाइजर की सेवा समाप्त, अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति

CMO द्वारा दर्जनों अस्पतालों के OT का औचक निरीक्षण…इंफेक्शन कंट्रोल पर लापरवाही हुई तो होगी सख्त कारवाई

सीएम सिटी में ठेकेदारों की मनमानी ने ली बच्चे की जान, खुले नाले में गिरा बच्चा…सरिया ने पेट फाड़ा, तड़प कर हुई मौत

मोतियाबिंद ऑपरेशन बन गया त्रासदी…मरीज़ों की आंख में गंभीर संक्रमण, 9 मरीजों की निकालनी पड़ी आंखें

विकसित भारत 2047 का स्पष्ट रोडमैप है बजट, रक्षा बजट में 15 प्रतिशत वृद्धि देश की सुरक्षा सर्वप्रथम के भाव को दर्शाता है

अगली खबर