गोरखपुर

यूपी के इस शहर में अब व्यवसायी को इस वजह से गोली मारकर…

रविवार रात की वारदात
2 min read
Case of firing on senior Congress leader in bhilwara
Case of firing on senior Congress leader in bhilwara

यूपी में अपराधियों और पुलिसवालों की बंदूकें लगातार गरज रही और सामान्य नागरिक उसका शिकार हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में एक बार फिर एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर बदमाशों ने पंद्रह हजार रुपये लूट लिए। रविवार की रात में हुई इस वारदात के बाद घरवालों ने घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है। व्यवसायी के पेट और पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि पहले अपराधियों ने उनपर मिर्ची झोंककर लूटने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर गोली मारकर लूट को अंजाम दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी पहुंच गए। वारदात की जांच पड़ताल शुरू हो गई। एसएसपी शलभ माथुर ने जल्द ही बदमाशों के सलाखों के पीछे होने का आश्वासन दिया है। जबकि व्यापारी वर्ग आए दिन हो रही इन वारदातों पर आक्रोश जताया है।
राजघाट क्षेत्र के बसंतपुर मोहल्ले के रहने वाले 32 वर्षीय अभिषेक वर्मा की रायगंज रोड पर शिव अंबिका नाम से एक ज्वेलरी शाॅप है। अभिषेक रविवार की रात करीब नौ बजे दुकान से घर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि अभी वह अपने घर के पास पहुंचे थे कि किसी ने उन पर मिर्ची झोंक दिया। मिर्ची शरीर पर पड़ते ही वह माजरा समझ गए। खुद को किसी तरह संभालते हुए वह घर की गेट तक पहुंच गए। यहां वह जैसे पहुंचे बदमाशों ने उनको निशाना करके फायर झोंक दिया।
बताया जा रहा है कि गोली अभिषेक के पेट व पैर में लगी। गोली लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोग चैके और बाहर निकले। गोली लगने से अभिषेक जमीन पर गिरकर तड़प रहे थे। हमलावर बैग छीनकर फरार हो चुके थे। लोगों ने तत्काल पुलिस को इत्तला किया। जल्दी से परिवारीजन उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक व्यवसायी की हालत ठीक है। अपराधियों की तलाश की जा रही, जल्द वे सलाखों के पीछे होंगे।

Updated on:
01 Oct 2018 01:34 am
Published on:
01 Oct 2018 01:34 am