27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा के 30 जिलाध्यक्षों का किया ऐलान, गोरखपुर के समाजवादी को मिली जगह

  समाजवादी सेकुलर मोर्चा का किया जा रहा विस्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 30 Sep 2018, 11:48 AM IST

Akhilesh Shivpal

Akhilesh Shivpal

समाजवादी पार्टी को छोड़कर अपना नया दल बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अनुज शिवपाल यादव ने संगठन का विस्तार करना शुरू कर दिया है। समाजवादी सेकुलर मोर्चा के मंडल प्रभारियों के बाद अब जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान शुरू हो गया है।
पहले चरण में तीस जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया गया है।
शिवपाल यादव के समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गोरखपुर जिलाध्यक्ष राममिलन यादव को बनाया गया है।
देवरिया जनपद का जिलाध्यक्ष गिरेंद्र यादव को बनाया गया है।
बता दें कि गोरखपुर के रहने वाले राममिलन यादव समाजवादी पार्टी संगठन से काफी पहले से जुड़े रहे हैं। वे समाजवादी पार्टी गोरखपुर के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

अभी काफी भगदड़ मचने की आशंका
समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपना अलग संगठन बनाने वाले शिवपाल यादव के साथ गोरखपुर-बस्ती मंडलके कई दिग्गज समाजवादी जा सकते हैं। इसमें कई पूर्व विधायक व सांसद शामिल हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो ये दिग्गज अभी चुपचाप पार्टी की गतिविधियों को थाहने में लगे हैं। राजनीति के जानकारों की मानें तो लोकसभा चुनावों में गठबंधन को लेकर भी नेताओं में असमंजस की स्थिति है। यह भी एक कारण है कि सभी चुप्पी साधे हुए हैं। माना यह जा रहा कि गठबंधन के ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी में कई सारे बड़े नाम शिवपाल यादव के खेमे में जा सकते हैं। यही नहीं दूसरे दलों के भी कई बड़े नाम अपना टिकट नहीं मिलता देख शिवपाल यादव के समाजवादी सेकुलर मोर्चा का दामन थामने से परहेज नहीं करेंगे। उधर, समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन करने वाले शिवपाल यादव ने चुनाव आयोग में भी अपने नए दल के पंजीकरण के लिए आवेदन कर दिया है। जल्द ही नए दल और नए सिंबल के साथ यूपी में यह दल भी दिखने लगेगा। पिछले दिनों की समाजवादी सेकुलर मोर्चा के प्रमुख शिवपाल यादव ने अपने संगठन का एक नया झंड़ा भी जारी किया था। इस पर एक तरफ मुलायम सिंह यादव की भी तस्वीर थी। जबकि दूसरी तरफ उनकी खुद की तस्वीर लगी थी।