गोरखपुर

देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा बाबा साहब का जीवन : सहजानंद

बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर BJP के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर बाबा साहब, अमर रहें के गगनभेदी नारे लगाए। इसके बाद संविधान की शपथ लेकर बाबा साहब के सिद्धांतों को याद किया गया।
2 min read
Apr 14, 2025
Feature image

देश के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर BJP गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव की अगुवाई में आंबेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब अमर रहें के नारे लगाए गए।

बाबा साहब से जुड़े स्थान पंच तीर्थ के रूप में विकसित

बाबा साहब के माल्यार्पण के मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए बाबा साहब ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। भारत के संविधान के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही। दलितों, वंचितों को समाज की मुख्य धारा में जोड़कर देश को अग्रणी बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ आंबेडकर से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साबित कर दिया है कि वह बाबा साहब के सच्चे व असली अनुयाई हैं।

BJP की सरकार बाबा साहब के सपनो को कर रही है साकार

महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव व महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने हेतु संकल्पित है। बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में भाजपा अनूसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्प दंत जैन, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीवी चौरसिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

महानगर स्थित सभी प्रतिमाओं पर हुआ माल्यार्पण

इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव अंधियारी बाग स्थित रामलीला मैदान में, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता मानवेला अंबेडकर पार्क, इंद्रमणि उपाध्याय, मनवेला बरोलिया, ओम प्रकाश शर्मा, अमृतलाल भारती,पार्षद अजय राय राम जानकी नगर में, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीतांशु सिंह आशु, विपिन बिहारीभरवलिया में, विपिन सिंह बड़गो में, अच्युतानंद शाही तुर्कमानपुर में, पदमा गुप्ता गोपालपुर में, रणविजय शाही सैनिक नगर में, रमेश प्रताप गुप्ता आम बाजार में, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता पादरी बाजार में, डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, अकोलवा, दयानंद शर्मा, राप्ती नगर में, चिरंजीवी चौरसिया मनवेला फतेहपुर डिहवा में, रमेश चंद गुप्ता, मनवेला पीरु सहिद में, महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव, अखिलेश आर्य सझाईं में, बृजेश मणि मिश्रा रामपुर नया गांव में, राहुल श्रीवास्तव लक्षीपुर में, डॉ सत्येन्द्र सिन्हा सहित पार्टी नेताओं ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Updated on:
14 Apr 2025 10:31 pm
Published on:
14 Apr 2025 10:31 pm