शुक्रवार की सुबह प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. गोविंद वल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित पंत पार्क में मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तरप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, 'भारत रत्न' पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि के अवसर पर गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित पंत संविधान सभा के सम्मानित सदस्य थे और देश की आजादी के बाद 1954 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य को मजबूत स्तंभ दिए। जब देश के गृह मंत्री बने तब हिंदी को राजभाषा के रूप में स्थापित करने का श्रेय भी इन्हें जाता है, पंडित जी को 1957 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय की आधारशिला स्वयं पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने रखी थी, उन्होंने 7 मार्च 1961 को देहांत हुआ। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम उनके स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों की तरफ से उनके प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
पंत पार्क में इस अवसर पर सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टण्डन, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।