
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी ने देर शाम को गोरखपुर क्षेत्र के बलिया, देवरिया व सन्तकबीरनगर जिले के नगर पंचायत क्षेत्रों के अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। क्षेत्रीय प्रवक्ता डॉ.सत्येन्द्र सिन्हा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय के हवाले से बताया कि द्वितीय चरण में होने वाले निर्वाचन में इन जिलों में चुनाव होने हैं। पार्टी ने आज प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए।
डॉ.सिन्हा ने बताया कि बाकि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।
बता दें पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की तिथि बीतने को है और 48 घंटे पहले उन प्रत्याशियों के नामों कि घोषणा की गई. गोरखपुर मेयर के प्रत्याशी के नाम की घोषणा जहाँ शनिवार की देर शाम को हुई तो पार्षद पद के सभी 70 प्रत्याशियों की घोषणा देर रात में की गई. आज कई लिस्ट आने वाली थी लेकिन कई जिलों पर निर्णय नहीं हो सका.
जानिए किस नगर पंचायत से कौन अध्यक्ष प्रत्याशी...
देवरिया
रामपुर कारखाना- शिवकुमारी देवी
लार - जगदीश यादव
रुद्रपुर- मनोरमा देवी
मझौलीराज- सुनील गुप्ता
भटनी- मानिक चन्द वर्मा
सलेमपुर- बृजेश उपाध्याय
भाटपाररानी- विजय कुमार गुप्ता
गौरीबाजार- ईश्वर चंद विद्यासागर जायसवाल
बरियारपुर- रीता देवी
संतकबीरनगर
मेहदावल - तारा देवी
हरिहरपुर - बनवारीलाल
मगहर- संगीता वर्मा
बलिया
चितबड़ा गांव- राजीव सिंह डब्बू
बेल्थरा- दिनेश कुमार गुप्ता
सिकंदरपुर- रविंद्र वर्मा
रेवती- कुसुम पांडेय
बैरिया- शांति देवी
बांसडीह- पूनम गुप्ता
मनियार - भीम गुप्ता
सहतवार- संजू सिंह
ये नाम पहले ही घोषित किये जा चुके हैं...
भाजपा से यहां से इन्हें मिला टिकट
- गोला बाजार से लालती देवी पत्नी मुरारी हरिजन (सोखा)
- बड़हलगंज से बबीता देवी पत्नी धर्मेंद्र सोनकर
- मुण्डेरवा बाजार से श्रीमती अनुपमा जायसवाल
- पिपराईच से जितेंद्र कुमार जायसवाल
- पीपीगंज से रमाशंकर मद्धेशिया
- बांसगांव से अजय सिंह
- सहजनवां से श्रीमती शशिप्रभा देवी
- संग्रामपुर (उनवल) से उमाशंकर निषाद
बस्ती जिले से बीजेपी के ये हैं प्रत्याशी
-हरैया नगर पंचायत से ध्रुव नारायण सिंह
-बभनान से प्रबल मलानी
-रूधौली से संगीता जायसवाल
- बनकटी से उर्मिला देवी