गोरखपुर। समाजवादी पार्टी ने देर शाम को गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों में पार्षद पद के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के हवाले से मीडिया प्रभारी राघवेंद्र तिवारी राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नम्बर 28 व 51 में कोई प्रत्याशी पार्टी द्वारा नहीं उतारा जाएगा।
समाजवादी पार्टी ने टिकट वितरण में सोशल इंजीनियरिंग का विशेष ख्याल रखा है। ब्राह्मण, ठाकुर के अलावा दलित वर्ग में विशेष कर निषाद वोट बैंक के लिए इस बिरादरी को काफी तवज्जो मिली है। अपने मूल वोटर यादव के साथ साथ मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए भी खूब टिकट दिए हैं। सबसे अधिक 22 मुस्लिम प्रत्याशी इस बार मैदान में हैं जबकि यादव प्रत्याशी करीब एक दर्जन हैं। अभी एक दिन पहले बसपा छोड़ समाजवादी टोपी पहनने वाले जनार्दन चौधरी की पत्नी पुष्पा को भी पार्टी ने टिकट देकर उनको इनाम दिया है।