17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यों मुख्यमंत्री के जिले के सपाइयों ने लगाया पुलिस पर बीजेपी एजेंट के रूप में काम करने का आरोप, जानिये पुलिस पर लगे दस आरोप

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा सत्ताधारी दल बीजेपी करवा रही सपाइयों का उत्पीड़न
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 5 Nov 2017, 2:30 PM IST

samajwadi party

samajwadi party

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस पर समाजवादी पार्टी ने सपाइयों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। समाजवादियों का आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसाया जा रहा। अगर कोई पीड़ित सपा कार्यकर्ता रह रहा या उसका सम्बन्ध समाजवादी पार्टी से रह रहा तो पुलिस उसके साथ न्याय तक नहीं कर रही।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि गोरखपुर की पुलिस भाजपा की एजेंट के रूप में काम कर रही। सपाइयों पर झूठे केस लादे जा रहे। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले उनके ड्राइवर को बिना किसी सबूत व जांच के केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जिलाध्यक्ष ने योगी आदित्यनाथ की पुलिस पर आरोप लगाते हुए दस मामलों को पेश किया जिसमें पुलिस बेहद लापरवाह रवैया अपना रही। चेताया कि पुलिस अगर सत्तापक्ष के एजेंट के रूप में काम करती रहेगी तो सपाई सड़क पर आंदोलन को विवश होंगे।
इस दौरान जवाहरलाल मौर्य, राजमति निषाद, पन्नेलाल यादव, डॉ.मोहसिन खान, अवधेश यादव, यशपाल रावत, राघवेंद्र तिवारी, किसान सिंह, मनुरोजन यादव, मिर्जा कदीर बेग, अशोक यादव, पंकज शाही, संजय पहलवान, प्रमोद यादव, जय प्रकाश यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सपा ने लगाए ये दस आरोप

1- सहजनवा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष लालबहादुर यादव के बेटे की हत्या का खुलासा पांच महीने बीतने के बाद भी नहीं हो सका है।

2- चौरीचौरा में साधू यादव अपने परिवार के संग खेत जोत रहे थे। उनके परिवार पर हमला हुआ, गोली चलाई गई एक व्यक्ति की मौत हो गई। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी तक तीन महीने में नहीं हो सकी।

3- बांसगांव क्षेत्र में आठ महीने की बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले को पुलिस पचाने में लगी है।

4- व्यवसायी चंद्र प्रकाश टिबड़ेवाल के साथ लूट व उनकी हत्या के मामले में अभी कार्रवाई नहीं। चार महीने इस घटना के हो चुके हैं।

5- तीन माह पहले नीरज रामरायका की हत्या हुई लेकिन कोई खुलासा नहीं।

6- बेलघाट के केराडीह गांव के आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को एक लाख लेकर बीजेपी नेताओं ने पंचायत किया और पुलिस दबाव में मामले को रफादफा कर दी।

7- गगहा के पालहीपार गांव के उधम यादव के हत्यारे खुलेआम घूम रहे लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।

8- टेंगरी गांव के डबल मर्डर के एक आरोपी पर कार्रवाई के बजाय पुलिस संरक्षण दे रही।

9- जांच में निर्दोष पाए जाने पर भी एक सपा नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया

10: झंगहा क्षेत्र में मुकेश यादव हत्याकांड के आरोपियों को बरी कर दिया गया।