गोरखपुर

MLC चुनाव में हैट्रिक लगाने वाले ध्रुव कुमार त्रिपाठी को BJP ने बनाया प्रत्याशी, 5 अक्टूबर को करेंगे अपना नामांकन

MLC Candidate: भाजपा ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है, सपा ने पहले ही प्रत्याशी घोषित कर रखा है।
2 min read
• •
Sep 29, 2026
Up news, MLC election
ध्रुव त्रिपाठी (सोर्स: X)

Dhruv Kumar Tripathi: भाजपा ने मंगलवार को यूपी MLC के लिए 6 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। फैजाबाद-गोरखपुर शिक्षक सीट से ध्रुव कुमार त्रिपाठी को टिकट मिला है। ध्रुव त्रिपाठी मूल रूप से सिद्धार्थनगर जनपद के निवासी हैं और पेशे से शिक्षक हैं। 2026 में उन्हें भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया और शर्मा गुट ने समर्थन किया है। इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 17 जिलों के जिलाध्यक्षों ने उनका समर्थन किया है। ध्रुव अभी भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं। ‌वह इसी सीट से शिक्षक दल( शर्मा गुट) से MLC हैं।

ध्रुव त्रिपाठी इस सीट पर शर्मा गुट से तीन बार MLC चुने जा चुके हैं

ध्रुव त्रिपाठी ने 1990 के दशक में माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिला मंत्री के रूप में शिक्षक राजनीति की शुरुआत की। वे 10 वर्ष तक जिला मंत्री और उसके बाद 10 वर्ष तक जिलाध्यक्ष रहे।

7 मई, 2008 – 6 मई, 2014: पहली बार शिक्षक दल (गैर राजनैतिक) के टिकट पर गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित।

7 मई, 2014 – 6 मई, 2020: पुनः इसी क्षेत्र से विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित

2020: तीसरी बार जीत हासिल की; पिछले साल (2025) वे शर्मा गुट से चुनाव जीतने वाले एकमात्र प्रत्याशी थे। 2026 के विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने फैजाबाद-गोरखपुर शिक्षक सीट से ध्रुव कुमार त्रिपाठी को ही टिकट दिया है, हालाँकि अभी तक औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं। शर्मा गुट के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि उनकी सबसे मजबूत सीटों में से एक पर अब भाजपा ने सीधे हस्तक्षेप किया है।

पंचानन राय की आकस्मिक मृत्यु के बाद 2007 में खाली हुई थी सीट

पंचानन राय, जो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) थे, की 5 सितंबर 2007 (शिक्षक दिवस) को एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई। पंचानन राय की आकस्मिक मृत्यु के बाद गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट खाली हो गई।

2008, 2014, 2020 चुनाव में हैट्रिक लगाए ध्रुव

इस स्थिति में 2008 में होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए शर्मा गुट (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ) को नया प्रत्याशी चुनना था। ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पास लंबा संगठनात्मक अनुभव था, शिक्षकों के बीच पैठ, नेतृत्व की क्षमता परखते हुए शर्मा गुट के नेतृत्व ने उन्हें उपयुक्त प्रत्याशी माना। 2008 में पहली बार एमएलसी का चुनाव जीता और फिर 2014 और 2020 में लगातार दो बार और जीत दर्ज कर तीन बार (हैट्रिक) विधान परिषद पहुंचे।

कमलेश यादव को सपा ने घोषित किया अपना प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 29 सितंबर से नामांकन शुरू हो गया है। 6 अक्टूबर तक नामांकन जारी रहेगा। इस बीच सभी प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। ध्रुव त्रिपाठी 5 अक्टूबर को अपना नामांकन करेंगे।

सपा की ओर से कमलेश यादव को काफी पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। सीबीएसई स्कूल प्रबंधक संघ ने शिक्षक एवं स्कूल प्रबंधक डा. संजयन त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि पिछली बार दूसरे नंबर पर रहे वित्त वितीन शिक्षक महासंघ के अजय सिंह इस बार भी मैदान में रहेंगे। राजीव यादव भी अपनी दावेदारी कर रहे हैं।

Updated on:
29 Sept 2026 03:40 pm
Published on:
29 Sept 2026 03:40 pm