गोरखपुर

भाजपा से छीन ली एक और सीट, महज दो मत मिले भाजपा समर्थित प्रमुख को

98 मतों में 96 मतदाताओं ने खिलाफ में डाले वोट हाईकोर्ट के आदेश पर दुदही में अविश्वास प्रस्ताव
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2019, 7:43 PM IST
 election
election

कुशीनगर में विपक्ष ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जोरदार झटका दिया है। विपक्ष ने दुदही ब्लाॅक में प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर भाजपा समर्थित प्रमुख को पदच्युत कर दिया है। भारी गहमागहमी के बीच हुए मतदान में निवर्तमान प्रमुख को 98 मत में महज दो मत मिले।

दुदही विकास खंड में 149 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। पंचायत चुनाव के दौरान हुए प्रमुख पद के चुनाव में कुसुमावती वर्मा सपा समर्थित उम्मीदवार के रुप में निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद कुसुमावती देवी के पति जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश वर्मा भाजपा की शरण में पहुंच गए थे। इस दौरान उनके खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास लाने की कोशिश की लेकिन सत्ता पक्ष के साथ खड़े होने की वजह से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं आ सका। लेकिन विरोधी खेमे के साथ खड़े पूर्व प्रमुख लगातार अविश्वास में लगे रहे। इस बार हाईकोर्ट के आदेश पर विपक्ष अविश्वास लाने में सफल रहा।

गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर काफी गहमागहमी के बीच अविश्वास पर चर्चा के बाद वोटिंग हुई। कुल 98 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। इसमें 96 सदस्यों ने अविश्वास के पक्ष में मतदान किया तो महज दो ने निवर्तमान प्रमुख के पक्ष में वोटिंग की।
एसडीएम तमकुहीराज एआर फारुकी की देखरेख में हुए मतदान में निवर्तमान प्रमुख कुसुमावती देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के साथ उनको कुर्सी खोनी पड़ी।

Published on:
Also Read
View All
गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

2017 से पहले यूपी में था ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज, अब ODOP से बनी पहचान: नितिन नवीन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत