गोरखपुर

उपचुनावों में करारी हार के बाद बीजेपी ने मिशन 2019 के लिए माइक्रो प्लान बनाना शुरू किया

गोरखपुर क्षेत्र में संगठन मंत्री सुनील बंसल और विधायक पंकज सिंह की देखरेख में कार्यशाला संपन्न

2 min read
BJP

भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को शुरू कर दिया है। उपचुनावों में मिली करारी हार के बाद अब क्षेत्र स्तर पर बैठक कर मंथन का भी दौर शुरू हो चुका है। मंथन में पार्टी के लोगों की नाराजगी को दूर करने के साथ आगामी लोकसभा चुनावों तक विभिन्न कार्यक्रमों का खाका भी खींचा जा रहा।
मंगलवार को गोरखपुर क्षेत्र में मिशन 2019 के लिए महामंथन किया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल व पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र विधायक पंकज सिंह ने बैठक ली। बैठक सह कार्याशाला में महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं से बूथस्तर पर जानकारियों को एकत्र करने के साथ उनकी तैयारियों को भी परखा। इस लोकसभा चुनाव तक बीजेपी कार्यकर्ता किस तरह जनता का विश्वास हासिल कर सके इसका भी मंत्र बंसल ने दिया। चुनाव में वोटरों को फिर से सहेजने, गांव-गांव तक प्रदेश/केन्द्र सरकार की नीतियों व योजनाओं को बताने के साथ साथ उनकी नाराजगी दूर करने की तरकीब बताई।
बंसल ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचे। बूथ स्तर तक केंद्र व प्रदेश की योजनाओं के बारे में बताया जाए। विधायक-सांसद के साथ साथ अन्य जनप्रतिनिधि प्रत्येक सेक्टर के एक गांव में चैपाल लगाएं। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की 16 कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनजन तक जानकारियों को पहुंचाएं। किसी पात्र को अगर योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है तो उसे दिलवाएं।
बंसल ने कहा कि कार्यकर्ता-जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी सीधे जनता से जुड़ने की कोशिश करे, जनता से सीधा संवाद करें।
कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और वंदे मातरम् के साथ किया गया।
महामंत्री बंसल ने क्षेत्र के सांसद व विधायकों के साथ संवाद भी किया। इसके अलावा प्रमुख पदाधिकारियों से भी बातचीत कर फीडबैक लिया।
कार्यशाला में सांसदों, विधायकों, राज्यसभा व विधान परिषद सदस्यों, जिलाध्यक्षों के साथ-साथ बूथ विस्तारक व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

दिव्यांग, इज्जतघर के बाद अब पीएम मोदी ने महिला राजगीर मिस्त्री के लिए गढ़ा यह शब्द
Published on:
06 Jun 2018 09:09 am
Also Read
View All
कलेक्ट्रेट व एमपी पॉलिटेक्निक में निर्माणाधीन बहुमंजिला भवनों का डीएम-एसएसपी ने किया गहन निरीक्षण

एम्स थानाक्षेत्र में दबंगों का आतंक , ढाबे पर शराब पीने से मना करने पर मारपीट…मालिक की पत्नी और बेटे को भी मारा

फर्जी शादी, फर्जी पुलिस…गोरखपुर में बड़े अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर समेत 7 गिरफ्तार…दुल्हन फरार

सिपाही ने बाबा साहब का फ़ोटो फाड़कर जलाया, सीसीटीवी फुटेज देख भड़के लोग…SSP ने सिपाही को किया सस्पेंड

‘एक दिन में 4 से 5 लोगों के साथ सोना पड़ता था, बहुत पीड़ा होती थी’, कक्षा 9वीं की दुष्कर्म पीड़िता बोली, पग-पग हुआ फरेब