गोरखपुर

पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का 12वां शिकार बनें भाजपा विधायक, अधिकारियों के हाथ पांव फूले

हाल-ए-सीएम सिटी मिट्टी डालकर छोड़ी गई सड़क पर चलना हुआ दुश्वार, गुरुवार को फंसी एक दर्जन गाड़ियां एक माननीय ही बनवा रहे हैं इस सड़क को
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2019, 10:16 AM IST
पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का 12वां शिकार बनें भाजपा विधायक, अधिकारियों के हाथ पांव फूले
पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का 12वां शिकार बनें भाजपा विधायक, अधिकारियों के हाथ पांव फूले

विभाग व ठेकेदारों की मिलीभगत आमलोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहा। आलम यह कि वीवीआईपी सिटी का रुतबा हासिल कर चुका मुख्यमंत्री का शहर भी लालफीताशाही व भ्रष्टाचार से निजात नहीं पा सका है। एक दिन पहले लोगों की जिस समस्या को लेकर नगर विधायक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की क्लास लगाई थी, गुरुवार की रात में नगर विधायक की ही गाड़ी निर्माण के नाम पर लापरवाही से खोदे गए गड्ढे में फंस गई। आलम यह कि विधायक डाॅ.आरएमडी अग्रवाल की कार को टोचन कर निकलवाना पड़ा। गुस्साएं विधायक ने मामले की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को देने के साथ साथ सीएम से भी की है। विधायक ने लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ भी एफआईआर कराने का संकेत दिया है।

यह है मामला

गुरुवार को मेडिकल काॅलेज की ओर भाजपा के शहर विधायक डाॅ.आरएमडी अग्रवाल लोगों से मिलने उस तरफ निकले थे। कुछ लोगों से मिलकर वह रात में डाॅ.बीबी गुप्ता के घर जा रहे थे कि मेडिकल रोड पर उनकी कार भी धंस गई। काफी मशक्कत के बाद भी कार नहीं निकल सकी तो गुस्साएं माननीय ने पुलिस व पीडब्ल्यूडी अफसरों को फोन लगाया। मदद को पहुंची पुलिस व वहां के लोगों ने मदद कर गाड़ी टोचन कर बाहर निकलवाया। नगर विधायक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की क्लास लगाई और मुख्यमंत्री तक यह शिकायत पहुंचाई। विधायक के गुस्से को देखते हुए लोकनिर्माण विभाग सक्रिय हुआ। तत्काल जेसीबी लगवाकर सड़़क को दुरुस्त कराना शुरू किया ताकि चलने लायक बन सके।
बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण का ठेका विधायक उमाशंकर सिंह के पास है। हालांकि, नगर विधायक ने संकेत दिया है कि लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए संबंधित ठेकेदार पर एफआईआर भी दर्ज कराएंगे।
विधायक का कहना है कि जानबूझकर विभाग व ठेकेदारों की मिलीभगत से प्रोजेक्ट में देरी की जाती है ताकि लागत बढ़े। पीडब्ल्यूडी ने शहर के लोगों का जीवन नारकीय बना रखा है। पहले सड़क निर्माण में देरी हुई, अब गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है।

बता दें कि गोरखपुर शहर में सड़क निर्माण कार्य काफी हो रहा। लेकिन निर्माण एजेंसियों व विभागीय भ्रष्टाचार का आलम यह है कि तमाम सड़कों को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। कई जगह गड्ढे भी हैं। शहर के मेडिकल काॅलेज रोड का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन लापरवाही पूर्वक हो रहे यहां काम का आलम यह है कि सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। इस वजह से सड़क पर से गुजरने वालों को काफी परेशानियां हो रही हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को इस सड़क पर करीब एक दर्जन गाड़ियां अलग अलग समय मिट्टी में फंस गई जिनको निकलवाने में लोगों को काफी दिक्कतें हुई।

Published on:
Also Read
View All
गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

2017 से पहले यूपी में था ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज, अब ODOP से बनी पहचान: नितिन नवीन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत