गोरखपुर

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा ‘केंद्रीय एवं प्रादेशिक बजट पर युवाओं से संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

क्षेत्रीय कार्यालय भाजपा पर युवा मोर्चा द्वारा तैयारी बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय उपस्थित रहे।

2 min read
Feb 12, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, बजट की समीक्षा बैठक

भारतीय जनता युवा मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र द्वारा आगामी 18 फरवरी को गोरखपुर में आयोजित होने वाले “केंद्रीय एवं प्रादेशिक बजट पर युवाओं से संवाद” कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय, रानीडीहा में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

ये भी पढ़ें

कोडिन सिरप के किंगपिन शुभम जायसवाल के पिता की 28 करोड़ की संपत्ति सील, बांग्लादेश तक की थी सप्लाई

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में बजट के विभिन्न प्रावधानों, युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों तथा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

सहजानंद राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष

गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का बजट युवा शक्ति को सशक्त बनाने, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार करने तथा नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

व्यापक स्तर पर चलाया जाए संपर्क अभियान

उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाए और अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
बैठक में कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं रूपरेखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।

युवाओं के लिए प्रभावी मंच सिद्ध होगा

भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह द्वारा कार्यक्रम की संरचना, विषय-वस्तु एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ,यह संवाद युवाओं को बजट की नीतियों से सीधे जोड़ने का प्रभावी मंच सिद्ध होगा।

बैठक के दौरान विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा दायित्वों का वितरण करते हुए कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।

इनकी रही उपस्थिति

इस बैठक में कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा पुरुषार्थ सिँह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी , रणजीत राय एवं शोध प्रमुख संतोष जयसवाल उपस्थित रहे। इस बैठक का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्र के मंत्री अंबिकेश धर द्विवेदी ने किया।

ये भी पढ़ें

नागरिकता ब्रिटिश की वेतन यूपी सरकार से, जानें कौन है मौलाना शम्सुल, ED ने की ठिकानों पर रेड

Published on:
12 Feb 2026 11:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर