13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में पार्किंग को लेकर भड़का विवाद, दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर…कई घायल, घंटों मची रही अफरातफरी

गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। दोनो पक्षों में ताबड़तोड़ पत्थरबाजी शुरू हो गई और अफरातफरी मच गई।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur news,

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, दो पक्षों में हिंसक संघर्ष

गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रेती इलाके में रविवार को वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बेकाबू हो गई और जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। इस अचानक हुई हिंसा से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद, मारपीट और पत्थरबाजी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेती क्षेत्र में सड़क किनारे वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन मामला जल्द ही मारपीट और फिर ईंट-पत्थरबाजी तक पहुंच गया। दोनों ओर से एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया गया, जिससे कई लोग चोटिल हो गए। इस घटना में संदीप टीबड़ेवाल पक्ष के करीब पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के भी कई लोगों को चोटें आई हैं। पथराव के दौरान आसपास खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, कई घायल

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
संदीप टेबरीवाल पक्ष की ओर से कोतवाली थाने में लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस दूसरे पक्ष से भी तहरीर लेकर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी बढ़ा दी है ताकि दोबारा कोई तनाव की स्थिति न बने। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेती क्षेत्र में अक्सर पार्किंग को लेकर विवाद होते रहते हैं, जिस पर प्रशासन को स्थायी समाधान निकालने की आवश्यकता है।