गोरखपुर

कठुआ रेेप कांड पर भोजपुरी के इस स्टार कलाकार ने दिया बड़ा बयान

बालीवुड के इस कलाकार ने राजनैतिक दलों को दिखाया आईना
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Apr 2018, 9:45 AM IST
Kareena kapoor
करीना कपूर ने इस तरह जताया विरोध

गोरखपुर। कठुआ हो या उन्नाव, बेटियों की अस्मत लुटे जाने की घटनाओं से बालीवुड खासा आहत है। वह राजनैतिक विरोधाभास से परे होकर ऐसी घटनाओं का खुलकर विरोध कर रहा। करीना कपूर , अक्षय कुमार , गुलपनाग, स्वरा भास्कर सहित तमाम बालीवुड हस्तियों के बाद भोजपुरी स्टार व भाजपा नेता रविकिशन ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।
भोजपुरी कलाकार से भाजपा की राजनीति कर रहे रविकिशन ने कहा कि बेटियों की कोई जाति नहीं होती। ऐसी घिनौनी राजनीति नहीं होनी चाहिए, बेटी तो बेटी है।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर पूरे समाज को दुःख होता है। मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं।
रविकिशन मंगलवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की माटी हमेशा उनको बुलाती है। जब भी यहां आने का मौका मिलता है वह उसे नहीं छोड़ते हैं।

Published on: