गोरखपुर

पूर्वांचल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, बसपा ने पूर्व मंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं को किया निष्कासित

पूर्व मंत्री सहित चार पूर्व विधायक दल से बाहर किए गए
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2019, 2:00 AM IST
mayawati.jpg
Mayawati

बहुजन समाज पार्टी ने पूर्वांचल की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। एक तरफ पार्टी दूसरे दलों के दिग्गज नेताओं को दल में शामिल करा रही है तो दूसरी ओर चार दिग्गज नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और चेतावनी के बाद भी अनदेखी का आरोप है।

बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर जिलाध्यक्ष संजय धूसिया ने इन पूर्व जनप्रतिनिधियों के निष्कासन की घोषणा की है। पार्टी जिलाध्यक्ष के अनुसार पूर्व काबीना मंत्री रामप्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक जितेंद्र उर्फ नंदू चौधरी, पूर्व विधायक राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक दूधराम आदि को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने की वजह से निष्कासित कर दिया गया है।
बता दें कि रामप्रसाद चौधरी बस्ती सीट से बसपा के प्रत्याशी थे। जबकि दूधराम को बांसगांव लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाया गया था लेकिन बाद में उनका टिकट काट दिया गया था। अभी कुछ दिन पहले ही पूर्वांचल के कई दिग्गज नेताओं को बसपा ने शामिल किया था लेकिन वर्षाें से पार्टी में काम कर रहे नेताओं को दल से निकाले जाने से पुराने बसपा नेताओं में खलबली है।

Updated on:
24 Nov 2019, 2:00 AM IST
Published on: