8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाकाहारी खाना मंगाया, खाने लगे तो दाल में निकलने लगी हड्डियां

शहर में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए ग्वालियर के परिवार संग हुई यह घटना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 23 Nov 2019, 12:50 PM IST

3

शाकाहारी लगने वाले ये प्रोडक्ट्स असल में हैं मांसाहारी, आज ही जानिए इनकी सच्चाई

गोरखपुर के एक होटल में शाकाहारी भोजन में हड्डियों के मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे खाद्य विभाग के जिम्मेदारों ने सैंपल लेकर जांच को भेज दिया। साथ ही होटल प्रबंधन को चेतावनी दी कि शाकाहारी व मांसाहारी बर्तनों को अलग-अलग कर दिया जाए। मामला शहर के तारामंडल क्षेत्र के इंदिरानगर स्थित एक होटल का है।

Read this also: सगी बहनों के पास से बरामद हुआ चरस-स्मैक, मां पंडिताइन है गैंगेस्टर

शहर के इंदिरानगर के रहने वाले आनंद प्रताप सिंह के घर मांगलिक कार्यक्रम था। इसमें शिरकत करने के लिए ग्वालियर से भी कुछ रिश्तेदार/मेहमान आए थे। शुक्रवार को ग्वालियर के डाॅ.अशोक पाल सिंह व देवेंद्र प्रताप सिंह परिवार संग शहर के फाइव सेंस रेस्टोरेंट पहुंचे। इन लोगों ने शाकाहारी भोजन आर्डर किया।

Read this also: यूपी में अपराधियों ने प्रधानपति को दौड़ाकर गोली मारी, क्षेत्र में तनाव

आरोप है कि जब यह परिवार खाना खाना शुरू किया तो दाल व सब्जियों में हड्डियां मिली। शाकाहारी खाने में हड्डी देखकर इनके होश उड़ गए। कईयों को उबकाई आने लगी। परिवार के किसी सदस्य ने तत्काल किसी शुभचिंतक को बुला लिया। पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस पहुंची। खाद्य विभाग के अधिकारियों को भी बुलवाया गया। मौके पर ही सैंपल लिया गया।
उधर, होटल प्रबंधन इस तरह की किसी भी अव्यवस्था से इनकार कर रहा है। होटल प्रबंधन का दावा है कि सबकुछ सीसीटीवी कैमरा में दर्ज हुआ होगा, उसका फुटेज देखा जा सकताहै।

Read this also: जब डीएम साहब को आया गुस्सा और करने लगे पिटाई...