8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सगी बहनों के पास से बरामद हुआ चरस-स्मैक, मां पंडिताइन है गैंगेस्टर

जेल भेजी गईं सगी बहनें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 23 Nov 2019, 11:13 AM IST

bikaner news : Tenant raped by feeding them with drugs

बीकानेर : किराएदार पर नशीली दवा खिला कर बलात्कार; अश्लील वीडियो बनाया

गोरखपुर में दो सगी बहनें भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार की गई हैं। आरोपी बहनों के पास से पुलिस ने दो किलो चरस व 21 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है। भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

Read this also: यूपी में अपराधियों ने प्रधानपति को दौड़ाकर गोली मारी, क्षेत्र में तनाव

पुलिस गोरखपुर में मादक पदार्थाें के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने शाहपुर क्षेत्र के मीरपुर रोड से दो बहनों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर इन दोनों के पास से करीब दो किलो चरस मिला। इनके पास से पुलिस ने 21 पुड़िया स्मैक भी बरामद किया।
पुलिस के अनुसार पकड़ी गई दोनों आरोपी बहनें हैं। आरोपियों की पहचान मीरपुर के हरिनाथ पांडेय की पुत्री गोलू पांडेय व दूसरे की पहचान बस्ती क्षेत्र के धर्मेंद्र पांडेय की पत्नी ममता पांडेय के रुप में हुई है। आरोप है कि ये दोनों बहनें अपनी मां सुषमा पांडेय उर्फ पंडिताइन के साथ मिलकर मादक पदार्थाें की सप्लाई करती हैं।
पुलिस के अनुसार पंडिताइन पर विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक एनडीपीएस के केस दर्ज हैं। उस पर गैंगेस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।

Read this also: जब डीएम साहब को आया गुस्सा और करने लगे पिटाई...