वहां पहुंचते ही वह भड़क गए। व्यापारी के अनुसार उसे डीएम ने भूमाफिया कहते हुए पीटना शुरू कर दिया। डीएम को मारते देख उनके सुरक्षाकर्मी भी उसे मारने लगे। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। यहां पुलिस ने उससे माफीनामा लिखवा कर छोड़ दिया।
उधर, पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी इस प्रकार की किसी भी घटना से इनकार कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस यह बात स्वीकार कर रही है कि औद्योगिक आस्थान क्षेत्र में हंगामा करने वाले एक युवक पर कार्रवाई की गई है।