8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीडीयू की इस पहल से देशभर के अध्येता व शोधार्थी होंगे लाभान्वित, प्रो.हर्ष सिन्हा बनाए गए समन्वयक

पहल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 18 Nov 2019, 2:18 AM IST

डीडीयू की इस पहल से देशभर के अध्येता व शोधार्थी होंगे लाभान्वित, प्रो.हर्ष सिन्हा बनाए गए समन्वयक

डीडीयू की इस पहल से देशभर के अध्येता व शोधार्थी होंगे लाभान्वित, प्रो.हर्ष सिन्हा बनाए गए समन्वयक

अब दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों के व्याख्यान और उनके द्वारा तैयार किए गए लर्निंग मॉड्यूल्स देश भर के अध्येताओं , शोधकर्ताओं और विद्यार्थी देख,पढ़ और सुन सकेंगे।
कुलपति प्रो विजयकृष्ण सिंह ने इस परियोजना के लिए रक्षा अध्ययन विभाग के आचार्य एवं मानद ग्रंथालयी प्रो हर्ष कुमार सिन्हा को मुख्य समन्वयक नामित किया है।
इस परियोजना के तहत यूजीसी इन्फ्लिबनेट की ई-पाठशाला तथा नेशनल मिशन एजुकेशन थ्रू आईसीटी के लिए सभी प्रकार के ई कंटेंट तैयार कराया जाएगा।

Read this also: बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने सुनाया मायावती का संदेश, अब पार्टी में बंद होगी यह प्रथा

आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लेक्चर वीडियोज और उनके द्वारा तैयार किये गए दूसरे ई कंटेंट विश्वविद्यालय की वेबसाइट के साथ साथ मानव संसाधन मंत्रालय के निर्देश पर इन्फॉर्मेशन लाइब्रेरी नेटवर्क (इन्फ्लिबनेट) द्वारा तैयार पोर्टल ई-विद्या पर उपलब्ध होंगे जिसका लाभ देश भर के विद्यार्थी और अध्येता उठा सकेंगे।
इस संबंध में मानद ग्रंथालयी प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय के केंद्रीय ग्रंथालय द्वारा ई पाठशाला परियोजना से संबंधित औपचारिकताएं विगत जून माह से ही प्रारम्भ की जा चुकी हैं। ई विद्या पोर्टल से सम्बंधित प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए शीघ्र ही विभागों को विस्तृत परिपत्र भेजे जाएंगे।

Read this also: मस्जिद विस्फोट कांडः पूर्व मेजर, रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मी सहित तीन को जेल