उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में यहां अत्याधुनिक डिस्टलरी लगाई जाएगी और ईथेनॉल का उत्पादन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ और सबका विकास के नारे को साकार करते हुए सॉयल हेल्थ कार्ड, पीएम फसल बीमा योजना, किसान को लागत का डेढ़ गुना दाम, 6 हजार रुपये सालाना देने की व्यवस्था की। उन्होंने 26 वर्षों से बंद पड़े खाद कारखाने की 2016 में फिर से आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया।