मृतक परिवार को दो-दो लाख तो घायलों को पचास-पचास हजार की सहायता
गोरखपुर। कन्नौज में सड़क दुर्घटना में प्रभा देवी काॅलेज संतकबीरगर के छह बीटीसी छात्रों व एक शिक्षक की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में दिवंगत हुए लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान किये जाने की घोषणा की हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रकरण की एफ.आई.आर दर्ज करने, हादसे के घायलों का समुचित उपचार कराने तथा छात्र दल के शेष सदस्यों के लिए वैकल्पिक व्यस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यह हादसा हुआ है। संतकबीरनगर के प्रभादेवी डिग्री कॉलेज के छात्र बसों में सवार होकर हरिद्वार टूर पर घूमने के लिए जा रहे थे। बस का डीजल खत्म होने पर अपनी दूसरी बस से डीजल निकाल कर डीजल टंकी में डाल रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्र बस के उतरकर एक्सप्रेससवे पर घूमने लगे तभी अचानक लखनऊ की ओर से आ रही रोडवेज ने जोरदार टक्कर मार दी और खड़े छात्रों को रौंदती हुई निकल गई।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सुबह 3.30 बजे पीआरबी 1646 को सूचना प्राप्त हुई कि एक बस नंबर यूपी 58 जे 5976 का एक्सीडेंट हो गया है। इसमें डिग्री कॉलेज के बीटीसी डीएलएड छात्र सवार हैं। यह छात्र प्रभा देवी डिग्री कॉलेज संतकबीर नगर से हरिद्वार टूर पर 12 बसों में करीब 550 छात्र जा रहे थे। कन्नौज जनपद के थाना तालग्राम क्षेत्र
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपी 58 जे 5976 बस में डीजल खत्म हो गया तभी बस चालक ने बस को एक्सप्रेसवे के किनारे बस को खड़ा कर लिया और अपनी दूसरी बस का इंतजार करने लगे । दूसरी बस के आते ही बस से डीजल निकाल कर बस में डालने लगे इसी बीच छात्र बस से उतरकर एक्सप्रेससवे पर अपनी साइड पर घूमने लगे तभी अचानक लखनऊ की ओर से आ रही लाल रंग की खूनी रोडवेज ने खड़ी बस को टक्कर मारी और खड़े छात्रों को रौंदती हुई निकल गई। इस सड़क दुर्घटना में छह लोगो की मौके पर मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पीआरबी 1646 पुलिस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।