
सीएम के शहर में रोजगार मेेलाः 6609 लोगों को कंपनियों ने दिया आॅफर लेटर
गोरखपुर। रोजगार मेले में 6609 बेरोजगारों को जाॅब्स के लिए पत्र दिया गया। विभिन्न ट्रेड में रोजगार पाए इन बेरोजगारों को नगर विधायक डॉ.राधा मोहन दास अग्रवाल व विधायक शीतल पांडेय ने नियुक्ति पत्र सौंपा। हालांकि, इस कार्यक्रम के मुख्यमंत्री को आना था लेकिन किन्हीं कारणों वह इसमें नहीं आये। रविवार को मुख्यमंत्री गोरखपुर पहुंचे लेकिन वह अन्य कार्यक्रमों के अलावा संपर्क फॉर समर्थन के लिए निकल गए।
कौशल विकास मिशन एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में संयुक्त तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कैम्पस में मेला का आयोजन किया गया था।
नगर विधायक डॉ.आरएमडी अग्रवान ने कहा कि सरकार नौजवानों को सुखी स्वावलम्बी एवं सशक्तिकरण बनाने हेतु उनके हित में अनेक योजनाए संचालित की है। नौजवानों के अन्दर असीम उर्जा है। वे अपने दृढ निश्चित एवं कठिन परिश्रम से कार्य करेंगें तो निश्चित रूप से सफलता मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार नौजवानों को रोजगार मांगने वाले नही बल्कि रोजगार देने वाला बनाना चाहती है और इस तरह की उर्जा नौजवानो के अन्दर लाई जायेगी।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का सपना है कि हर हाथ को रोजगार मिले क्योकि जब देश के युवाओ का विकास होगा तो देश के विकास मे भी सहायक होगें। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह के कार्यक्रमो का आयोजन होते रहना चाहिए।
सहजनवां विधायक शीतल पाण्डेय ने नौजवानो के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु संकल्पित है। उन्होंने कहा यह एक महत्वपूर्ण आयोजन है और इस तरह के कार्यक्रमो का आयोजन सभी जिलोध्मण्डलों पर हो ताकि बेरोजगारो को रोजगार उपलब्ध हो सके।
दो दिवसीय रोजगार मेले में 9 जून को कुल 3311 बच्चों का विभिन्न कम्पनियां द्वारा रोजगार हेतु चयन किया गया। इसी प्रकार आज 10 जून को 28 कम्पनियो द्वारा टेक्निकल में लगभग 2500 का चयन किया गया। दोनों दिनों में करीब 6609 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों ने किया है। कुल 11175 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस मेले में करीब 120 कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के लिए पहल किया था।
इस अवसर पर निदेशक मिशन/सेवायोजन प्रांजल यादव, मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह, एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ आदि मौजूद रहे।
Published on:
11 Jun 2018 08:08 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
