गोरखपुर

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गोल्डन जुबली पर छात्रावास का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोरखपुर आ रहे हैं। इस दौरान योगी आदित्यनाथ अलग-अलहग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गोरखपुर आने के बाद योगी सबसे पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गोल्डन जुबली समारोह में आएंगे।

less than 1 minute read
Nov 05, 2022

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोरखपुर आ रहे हैं। इस दौरान योगी आदित्यनाथ अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गोरखपुर आने के बाद योगी सबसे पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गोल्डन जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।


स्वर्ण जयंती द्वार का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी
यहीं मुख्यमंत्री 200 सीट वाले नर्सिंग छात्रावास का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बने स्वर्ण जयंती द्वार का लोकार्पण भी करेंगे। इसके बाद योगी दिन में करीब तीन बजे एनेक्सी भवन सभागार में उद्यमियों व व्यापारियों से गोरखपुर के औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।


बीआरडी यानी बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर शनिवार को गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन होगा। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इस दौरान देश-विदेश में रह रहे करीब 1000 राघवंश से भी रूबरू होंगे।

सीएम योगी कॉलेज परिसर में करीब 2 घंटे तक रहेंगे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कॉलेज परिसर में गौतम छात्रावास के पीछे बने क्रिकेट ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री राघवंश के साथ मौजूद रहेंगे।

यहीं से मुख्यमंत्री 200 सीट वाले नर्सिंग छात्रावास का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बने स्वर्ण जयंती द्वार का लोकार्पण भी करेंगे। सीएम परिसर में करीब 2 घंटे रहेंगे।

इस दौरान उनके समक्ष मेडिकल कॉलेज के विकास से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री पेश की जाएगी। इसी समारोह में 1997 बैच का रजत जयंती समारोह भी आयोजित होगा। सीएम दोनों बैच के पुरातन छात्रों से मिल सकते हैं।

इस समारोह में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक औक चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहेंगे।

Published on:
05 Nov 2022 11:55 am
Also Read
View All
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की लोकायुक्त जांच शुरू, शिकायतकर्ता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

गोरखपुर में हॉस्पिटल पर किडनी निकालने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा…बोले, सिर में चोट फिर पेट का आपरेशन क्यों ?

आम लोगों की जेब पर मार, चाय-नाश्ता भी होगा महंगा! यूपी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी

गोरखपुर में एक स्कूल के 12वीं के 150 बच्चे फेल, स्कूल भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला,जानिए पूरा मामला

बचा लो मां…मैने जहर खा लिया है, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे ने किया सुसाइड…मेंहदी लगे हाथों से दुल्हन ने तोड़ी चूड़ियां