गोरखपुर

फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद मौके पर ही अधिकारियों को आदेश देते रहे सीएम योगी

जनता से मिलने के बाद आगरा के लिए रवाना हो गए सीएम
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2019, 1:53 PM IST
फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद मौके पर ही अधिकारियों को आदेश देते रहे सीएम योगी
फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद मौके पर ही अधिकारियों को आदेश देते रहे सीएम योगी

गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता की समस्याओं को भी सुना। सुबह-सवेरे सीएम ने फरियादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनी और त्वरित निस्तारण का आदेश दिया। गोरखपुर मंडल के बाहर की शिकायतों को सीएम अपने साथ लेते गए। जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री के गोरखपुर में रात्रि प्रवास की सूचना के बाद सोमवार को तड़के से ही फरियादियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। काफी संख्या में लोग गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में फरियाद लेकर पहुंचे। अपनी नियत दिनचर्या के बाद मुख्यमंत्री सीधे हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। वहां एक एक फरियादियों की शिकायतें सुनी। शिकायतें मौजूद संबंधित अधिकारियों को सौंपने के बाद मौखिक ही कार्रवाई का भी आदेश देते रहे। योगी करीब सवा घंटे जनता दर्शन में रहे। गोरखपुर मंडल के बाहर के मामलों से जुड़े आवेदन पत्र को वह कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गए। मुख्यमंत्री के जाने के बाद बचे हुए करीब 100 फरियादियों की समस्या मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोती लाल सिंह ने सुनीं।

Updated on:
26 Nov 2019, 1:53 PM IST
Published on: